राजेश गुप्ता होंगे मध्‍य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष: निर्विरोध हुआ चयन, आज घोषित होगी नई कार्यकारिणी

MP State Administrative Services Association: मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के नए अध्यक्ष के रूप में अपर कलेक्टर स्तर के

MP State Administrative Services Association

MP State Administrative Services Association

MP State Administrative Services Association: मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के नए अध्यक्ष के रूप में अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारी राजेश गुप्ता को चुना गया है। राजेश सीएम सचिवालय, भोपाल समेत कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आपको बता दें कि वर्तमान में अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान में संचालक के पद पर कार्यरत हैं।

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारियों द्वारा राजेश गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन आम सहमति से किया गया है। आज ही संघ की कार्यकारिणी के बाकी सदस्यों की घोषणा भी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन लगभग दस साल बाद किया गया है।

नए अध्यक्ष के साथ-साथ संघ के नए पदाधिकारियों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया है, जो संघ के कार्यों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे।

14 फरवरी 1995 से की थी सेवा की शुरुआत

मूल रूप से शहडोल जिले के रहने वाले राजेश गुप्ता ने नायब तहसीलदार के रूप में शासकीय सेवा में प्रवेश किया था। उन्होंने 14 फरवरी 1995 को अपनी सरकारी सेवा की शुरुआत की, जिसके बाद वे तहसीलदार बने। प्रमोशन पाकर वे 29 अक्टूबर 2014 को डिप्टी कलेक्टर बने।

इसके बाद 30 दिसंबर 2019 को उन्हें संयुक्त कलेक्टर और 8 मार्च 2024 को अपर कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में उनके ओएसडी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में उनका प्रशासनिक अनुभव राज्य के लिए महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें- माइनिंग से आमदनी बढ़ाएगा मप्र: CS अनुराग जैन ने बताया- क्यों हैं प्रदेश में बेहतर संभावनाएं, इसमें तीसरे नबंर पर आएगा MP

अभी तक जीपी माली थे अध्‍यक्ष (MP State Administrative Services Association)

अब तक राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष अपर कलेक्टर पद से सेवानिवृत्त जीपी माली थे। माली के रिटायरमेंट के तीन साल बाद भी संघ नया अध्यक्ष नहीं चुन सका था और यह प्रक्रिया लंबे समय से लंबित थी।

publive-image

अब करीब दस साल के अंतराल के बाद संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संघ की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 17 अक्टूबर को आकांक्षा भवन में संघ का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें नई कार्यकारिणी को औपचारिक मंजूरी दी जा रही है।

किरण गुप्ता निभा रही थीं महासचिव की जिम्‍मेदारी

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के पिछले निर्वाचन में दीपक सक्सेना को महासचिव और जीपी माली को अध्यक्ष चुना गया था। बाद में सक्सेना के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोट होने पर मल्लिका निगम नागर को महासचिव बनाया गया, जबकि माली अध्यक्ष बने रहे।

मल्लिका के भी IAS में प्रमोट हो जाने के बाद किरण गुप्ता को महासचिव नियुक्त किया गया। तब से किरण गुप्ता संघ की महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही थीं, और अब नई कार्यकारिणी के गठन के साथ यह जिम्मेदारी पुनः तय की गई है।

10 सालों बाद बनी नई कार्यकारिणी (MP State Administrative Services Association)

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, कोरोना महामारी के चलते चुनाव कई बार टाल दिए गए थे। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जीपी माली मनोनीत अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहे। अब लगभग दस वर्षों के अंतराल के बाद संघ के नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया है।

इसी दौरान, पिछले महीने कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (राजस्व अधिकारी) संघ के चुनाव भी हुए थे, जो तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के संगठन का प्रतिनिधित्व करता है।

यह भी पढ़ें- राज्य कर्मचारी संघ का धरना: पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, कहा- सरकार हमें हल्के में न ले वरना परिणाम भुगतने तैयार रहे!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article