अशोक गहलोत सरकार ने जीता विश्वास मत, 21 अगस्त तक सदन स्थगित

अशोक गहलोत सरकार ने जीता विश्वास मत, 21 अगस्त तक सदन स्थगित

जयपुर. राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच अशोक गहलोत की सरकार ने विश्वास मत जीत लिया है। दरअसल, शुक्रवार को सरकार की ओर से विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया गया, जिसमें पक्ष और विपक्ष में जमकर बहस हुई।

सदन में सीएम गहलोत ने अपनी बात रखने के बाद विश्वास प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इसके बाद स्पीकर ने सदन को 21 अगस्त तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दिया।

अशोक गहलोत ने बीजेपी जमकर साधा निशाना

सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पर बहस के दौरान सीएम अशोक गहलोतने सरकार पर जमकर निशाना साधा। अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार गिराने का पूरा षड्यंत्र था। देश में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि 2 लोग राज कर रहे हैं। बीजेपी के लोग बगुला भक्त बन रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1294221355261599744

गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। उन्होंने कहा कि 69 साल का हो गया. 50 साल से राजनीति में हूं। मैं आज लोकतंत्र को लेकर चिंतित हूं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article