Dacoit Keshav Gurjar : खूंखार इनामी डकैत केशव गुर्जर को पुलिस ने मारी गोली

Dacoit Keshav Gurjar : खूंखार इनामी डकैत केशव गुर्जर को पुलिस ने मारी गोली rajasthan Police shot wanted Keshav Gurjar vkj

Dacoit Keshav Gurjar : खूंखार इनामी डकैत केशव गुर्जर को पुलिस ने मारी गोली

राजस्थान पुलिस को एक बड़ी सफलता हांसिल हुई है। पुलिस ने सबसे खूंखार डकैत और 1 लाख से अधिक इनामी डकैत केशव गुर्जर को आखिरकार पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि गुर्जर के पैर में गोली लगी है। वही गुर्जर की गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। मामला धौलपुर के जंगलों का है।

मिली जानकारी के अनुसार धौलपुर के जंगलों में देर रात पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें डकैत गुर्जर को पुलिस ने गोली मार दी। धौलपुर एसपी धर्मेंद्र सिंह के अनुसार उन्हें केशव गुर्जर के डांग क्षेत्र में छुपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद डकैत को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया गया। डकैतों की तलाश के लिए कई थानों की पुलिस को शामिल किया गया था। वही इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग भरतपुर आईजी गौरव श्रीवास्तव कर रहे है।

आपको बता दें कि डकैत केशव गुर्जर का आतंक मध्यप्रदेश और राजस्थान में बीते 10 सालों से है। वह फरार चल रहा था। केशव गुर्जर धौलपुर के कुदिन्ना गांव का ही रहने वाला है। मुरैना और राजस्थान पुलिस ने केशव गुर्जर पर 1.20 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। केशव गुर्जर पर 40 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article