Advertisment

राजस्थान ने खिलाड़ियों को दी जाने वाली इनामी राशि में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी की

author-image
Bhasha
चोटिल विहारी आखिरी टेस्ट से बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ खेलना संदिग्ध, जडेजा की जगह ले सकते हैं शारदुल

जयपुर, चार जनवरी (भाषा) राजस्थान सरकार ने राज्य में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और ओलम्पिक, एशियाई तथा राष्ट्रमंडल जैसे अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली इनामी राशि में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।

Advertisment

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर दी जानी वाली 75 लाख रुपये की राशि को बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 50 लाख से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 30 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने को मंजूरी दी है।

इसी प्रकार एशियाई खेलों तथा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली राशि को 30 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने पर मिलने वाली राशि को 20 लाख से बढ़ाकर 60 लाख रुपये तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है।

एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देश पर युवा मामले एवं खेल विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।

Advertisment

भाषा कुंज

सुधीर

सुधीर

Advertisment
चैनल से जुड़ें