Advertisment

Rajasthan Caste Based Survey: राजस्थान सरकार जाति आधारित करवाएगी सर्वे, आदेश जारी

बिहार के बाद राजस्थान में जाति आधारित सर्वेक्षण होगा। राज्य मंत्रिमंडल के निर्णय पर सामाजिक न्याय ने इसके आदेश जारी कर दिए।

author-image
Bansal news
Rajasthan Caste Based Survey: राजस्थान सरकार जाति आधारित करवाएगी सर्वे, आदेश जारी

Rajasthan Caste Based Survey: बिहार के बाद राजस्थान में जाति आधारित सर्वेक्षण (Caste Based Survey) होगा। राज्य मंत्रिमंडल के निर्णय पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार अपने संसाधनों से सर्वेक्षण करवाएगी। इसमें सभी वर्गों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्तर की जानकारी जुटाई जाएगी।

Advertisment

विकास की योजनाएं बनाई जा सकेंगी

सरकार का कहना है कि प्राप्त सूचनाओं और आंकड़ों के आधार पर विभिन्न वर्गों के लिए विकास की योजनाएं बनाई जा सकेंगी। इसके लिए आयोजना (आर्थिक एवं सांख्यिकी) को नोडल विभाग बनाया गया है। इसके साथ ही सभी जिला कलेक्टर सर्वेक्षण के लिए नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम, ग्राम एवं पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों के अधीनस्थ कार्मिकों की सेवाएं ले सकेंगे।

इस काम के लिए नोडल विभाग द्वारा प्रश्नावली तैयार की जाएगी। इसमें उन समस्त विषयों का उल्लेख होगा, जिससे प्रत्येक व्यक्ति की सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्तर की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।

आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा वर्गों के पिछडे़पन की स्थिति में सुधार लाने के लिए विशेष कल्याणकारी उपाय और योजनाएं लागू की जाएंगी। इससे सभी वर्गों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। राज्य मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने इस सम्बंध में आदेश जारी किया है।

Advertisment

ऑनलाइन होंगी सूचनाएं

सर्वेक्षण से प्राप्त सूचनाएं एवं आंकड़ें ऑनलाइन फीड किए जाएंगे। इसके लिए सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा अलग से विशेष सॉफ्टवेयर एवं मोबाइल एप बनाया जाएगा। सर्वेक्षण से प्राप्त संकलित की गई सूचनाएं विभाग सुरक्षित रखेगा। बता दें कि एक दिन पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसका ऐलान किया था। एक दिन बाद शनिवार को राज्य मंत्रिमंडल ने इस पर मुहर लगा दी।

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Samudrayaan Mission Technology: चंद्रयान, सूर्ययान के बाद आ रहा है ये बड़ा मिशन, जानें कब होगा लॉन्च

Advertisment

उगते और डूबते समय सूर्य लाल रंग का क्यों नजर आता है, जानें यहां

Aaj Ka Panchang: रविवार को पड़ेगा पुनर्वसु नक्षत्र, इस समय काम करने से मिलेगी सफलता

Delhi liquor scam: मनीष सिसोदिया की जमानत पर नहीं हुआ फैसला, कार्ट ने ED को लगाई फटकार,इस दिन होगी अगली सुनवाई   

rajasthan election 2023 Election 2023 News Election 2023 Photos Election 2023 Videos Rajasthan To Conduct Caste Based Census State Cabinet Approved
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें