Rajasthan By Election Result 2021: उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, शुरूआती रुझान में दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे..

Rajasthan By Election Result 2021: उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, शुरूआती रुझान में दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे.. Rajasthan By Election Result 2021: Counting continues for by-elections, Congress is ahead in both the seats in the initial trends ..

Rajasthan By Election Result 2021: उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, शुरूआती रुझान में दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे..

जयपुर। राजस्थान की धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना में शुरुआती रूझान में दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, वल्लभनगर में कांग्रेस की प्रीति सिंह शक्तावत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदयलाल डांगी (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) से 1,269 वोटों से आगे चल रही हैं।वहीं, धरियावद में कांग्रेस उम्मीदवार नगराज मीणा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के खेत सिंह से 584 मतों से आगे चल रहे हैं।

राजस्थान की वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गिनती मंगलवार सुबह शुरू हो गई। वल्लभनगर विधानसभा सीट पर के मतों की गणना 23 चरणों और धरियावद विधानसभा सीट के लिए मतों की गणना 24 चरणों में पूरी होगी।वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उदयपुर जिला मुख्यालय के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर और धरियावद विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के राजकीय सीनियर सेकेण्डरी विद्यालय, नीमच नाका में मतगणना हो रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article