Satish Punia Bhopal : भोपाल पहुंचे राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया

Satish Punia Bhopal : भोपाल पहुंचे राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया Rajasthan BJP President Satish Punia reached Bhopal vkj

Satish Punia Bhopal : भोपाल पहुंचे राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया आज भोपाल पहुंचे। स्टेशन पर उनका स्वागत करने प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल पहुंचे। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के आगमन पर कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। आप को बता दें कि हाड़ौती के दो दिवसीय प्रवास के बाद कोटा से भोपाल आए हैं। राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भोपाल में भाजपा नेताओं से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की।

प्रेस कांफ्रेंस में बोले पुनिया

प्रेस कांफ्रेंस में राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया ने अपने बयान में कहा कि मप्र और राजस्थान का भाई जैसा रिश्ता है। 90 दशक के बाद राजस्थान में बीजेपी की स्थिति बेहतर हुई है। हमारी कोशिश है अपनी खूबियों के साथ सत्ता में आये। जुगाड़ की सरकार राजस्थान में बनी है। निकम्मी सरकार है पहले पीस फुल स्टेट माना जाता था। 3 साल में 3 लाख आपराधिक मामले दर्ज हुए है। महिलाओं बच्चियों के साथ हर रोज़ रेप की घटनाएं हो रही है। राजस्थान का 60 लाख किसान कर्ज माफी का इंतज़ार कर रहा है। किसान कर्ज के कारण सुसाइड कर रहे है। रीट में बड़े पैमाने पर नकल कराई गई। रोज़गार देना था 30 लाख को दे रहे है 4 लाख को। रामनवमी के जुलूस पर पाबंदी लगाई गई। बहादुरशाह जफर साबित होंगे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत। राजस्थान में बिजली कटौती चुनौती बनी हुई है। कांग्रेस में बड़ा भीतरघात है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article