Advertisment

राजस्थान: निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जयपुर, 13 जनवरी (भाषा) आगामी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक बुधवार को यहां हुई जिसमें प्रत्याशियों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया।

Advertisment

पार्टी प्रवक्‍ता के अनुसार प्रदेश कार्यालय में निकाय चुनावों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर व नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने निकायों के प्रभारियों, जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ बैठक की।

बैठक के बाद पूनियां ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गये हैं। कांग्रेस सरकार ने परिसीमन व सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर षड्यंत्र करने की कोशिश की, जिसे भाजपा कार्यकर्ता अपने परिश्रम से सफल नहीं होने देंगे।

उन्‍होंने कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार के दो साल के कुशासन में भ्रष्टाचार, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी ये प्रमुख मुद्दे हैं, खासतौर पर शहरी निकायों में विकास कार्य ठप हैं, एक भी नया टेण्डर नहीं होना गहलोत सरकार की कमजोरी का प्रत्यक्ष प्रमाण है।’’

Advertisment

वहीं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां ने कृषि सुधार कानूनों पर एक बयान में कहा, ‘‘हम उच्‍चतम न्‍यायालय का सम्मान करते हुए उनके निर्णय को स्वीकार करते हैं एवं आशा करते हैं कि आंदोलनरत किसान संगठन भी इसे स्वीकार करेंगे।’’

भाषा पृथ्‍वी कुंज

मानसी

मानसी

Advertisment
चैनल से जुड़ें