Rajasthan Tonk Accident: टोंक में जीप-ट्रक की भिंडत में 8 की मौत, चार घायल, MP के राजगढ़ निवासी थे सभी मृतक

Rajasthan Tonk Accident: टोंक में जीप-ट्रक की भिंडत में 8 की मौत, चार घायल, MP के राजगढ़ निवासी थे सभी मृतकRajasthan Accident Eight people died after Jeep Collided with truck in Tonk deceased were residents of Madhya Pradesh

Rajasthan Tonk Accident: टोंक में जीप-ट्रक की भिंडत में 8 की मौत, चार घायल, MP के राजगढ़ निवासी थे सभी मृतक

Rajasthan Tonk Accident: राजस्थान के टोंक में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं दोनों वाहनों के ड्राइवर फरार हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। यह परिवार मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के ये सभी लोग सीकर स्थित खाटूश्याम मंदिर (Khatushyam Temple) के दर्शन करके लौट रहे थे। देर रात NH- 12 पर बनास के पुल के एक ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कर मृतकों और घायलों को जीप से बाहर निकाला। मृतकों में 4 पुरुष, दो महिलायें और दो बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं।

वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें जयपुर रेफर किया गया हैं। इस घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फरार वाहन चालकों की तलाश भी जारी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article