Raja Murder Case Shillong Update: सोनम समेत 5 आरोपियों की शिलांग अदालत में पेशी आज, पुलिस करेगी रिमांड बढ़ाने की मांग

Raja Murder Case Update: इंदौर के राजा रघुवंशी के मर्डर केस में आज सोनम रघुवंशी समेत सभी पांच आरोपियों को शिलांग कोर्ट में पेश किया जाएगा। हत्याकांड में आगे की जांच के लिए पुलिस आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है। आरोपियों की रिमांड कल खत्म हुई है।

Raja Murder Case Shillong Update: सोनम समेत 5 आरोपियों की शिलांग अदालत में पेशी आज, पुलिस करेगी रिमांड बढ़ाने की मांग

हाइलाइट्स

  • इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों की पेशी आज।
  • शिलांग अदालत में रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है पुलिस।
  • इंदौर में सोनम, राज सहित परिवार से गहन पूछताछ हुई।

Raja Murder Case shillong Update: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघायल पुलिस की जांच शिलांग से इंदौर तक जारी है। आज गुरुवार को शिलॉन्ग पुलिस राजा की पत्नी सोनम समेत पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। ये सभी आरोपी 18 जून तक पुलिस रिमांड पर थे। मामले में पुलिस की जांच जारी है और ऐसे में पुलिस अतिरिक्त रिमांड की मांग कर सकती है। इससे पहले शिलॉन्ग पुलिस ने पांचों आरोपियों को हत्या वाली जगह पर ले जाकर वारदात का रीक्रिएशन कराया था।

राजा, सोनम और राज के परिवार से पूछताछ

वहीं, शिलॉन्ग पुलिस की तीन सदस्यीय टीम 17 जून से इंदौर में है। शिलॉन्ग पुलिस ने राजा, सोनम और राज के परिवार वालों समेत कई लोगों से पूछताछ की है। इंदौर में शिलॉन्ग पुलिस के अधिकारी इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर मामले में पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ की शुरुआत राजा रघुवंशी के घर से की थी। इसके बाद अधिकारी बुधवार को सोनम के घर पहुंचे और उसके मां और भाई से पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी राज के घर भी पहुंचकर पूछताछ की है। राज का परिवार मानता है कि वह मामले में फंस गया है, राज की दादी को इस सदमे में हार्ट अटैक से जान चली गई।

publive-image

सोनम के घर और ऑफिस पहुंची पुलिस

बुधवार को शिलॉन्ग पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम मामले में जांच के लिए सोनम के घर के साथ ऑफिस और गोदाम भी पहुंची। घर पहुंचने के बाद टीम ने सोनम की मां और भाई गोविंद से पूछताछ गई। इसके बाद टीम के अधिकारी विजय नगर में उनके ऑफिस और गोदाम पहुंचे। इस दौरान गोविंद भी मौजूद रहा।

publive-image

राजा हत्याकांड को लेकर मेघालय पुलिस की जांच लगातार और पूछताछ लगातार जारी है। मामले में जांच के लिए मंगलवार को मेघालय से SIT की टीम इंदौर पहुंची। मेघालय पुलिस की टीम ने इंदौर के देवास नाका स्थित फ्लैट की तलाशी ली, जहां सोनम हत्या के बाद इंदौर आकर रुकी थी, वह इस फ्लैट में 30 मई से 8 जून तक रही थी। फ्लैट मालिक ने इसकी पुष्टि की। इस दौरान कुछ बरामद हुआ या नहीं, पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया।

पुलिस ने की राजा के परिवार से पूछताछ

देवास नाका स्थित फ्लैट के इंदौर पुलिस भी मौजूद थी। यहां मेघालय पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच की 6 सदस्यीय टीम ने जांच की। वहीं जांच के दौरान राजा का बड़ा भाई सचिन भी मौजूद था। लेकिन उन्हें फ्लैट अंदर नहीं आने दिया गया। मेघालय पुलिस मृतक राजा के घर भी पहुंची, जहां अधिकारियों ने परिवार से सामान्य पूछताछ की है। पुलिस ने सोनम-राजा की शादी को लेकर पूछताछ की।

publive-image

मेघालय में क्राइम सीन रीक्रिएशन

मेघालय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने सोहरा (मेघालय) में वेई सावडोंग फॉल्स पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया। एसपी विवेक स्येम के अनुसार, सोनम ने हमला करने का इशारा किया था। इसके बाद विशाल, आनंद और आकाश ने मिलकर राजा की हत्या कर दी। सोनम ने कहा था, “फिनिश द जॉब,” और वहां से हट गई। शिलॉन्ग पुलिस मंगलवार सुबह मर्डर केस के आरोपियों को लेकर सोहरा पहुंची थी।

ये खबर भी पढ़ें...राजा रघुवंशी को थकाकर मारने का सोनम का प्लान, शिलांग से नया वीडियो आया सामने

सोनम ने दिया था ‘फिनिश द जॉब’ का इशारा

पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक स्येम ने बताया कि घटना के समय सोनम, राजा के ठीक सामने खड़ी थी, जबकि राजा उसके पीछे था। पुलिस के मुताबिक, सोनम ने ही अपने साथियों को हमले का इशारा किया था। इशारे के तुरंत बाद विशाल उर्फ विक्की ने राजा के सिर पर दोनों हाथों से वार किया, जिससे राजा के सिर से खून बहने लगा।

एसपी ने बताया कि घटना के वक्त विशाल राजा की दाईं तरफ, आकाश पीछे बाईं ओर और आनंद उसकी बाईं तरफ था। जैसे ही सोनम ने “फिनिश द जॉब” कहा, वह वहां से पीछे हट गई और फिर आनंद और आकाश ने भी राजा पर हमला कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर राजा के शव को फॉल्स की गहराई में फेंक दिया। इस दौरान मौके पर फॉरेंसिक विभाग और SDRF की टीमें भी मौजूद थीं, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम को तकनीकी तरीके से रिकॉर्ड और विश्लेषण किया।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Raja Murder Case Update: शादी से पहले बना लिया था राजा को मारने का प्लान, रेस्टोरेंट में मिलते थे सोनम, राज और विशाल!

publive-image

Raja Murder Case Update: इंदौर के राजा रघुवंशी के मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। सोनम और उसके साथियों की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम ने शादी से पहले ही राजा को मारने की योजना बना ली थी। सोनम और राज का एक रेस्टोरेंट से कनेक्शन सामने आया है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article