Advertisment

Raj Kundra: पोर्नोग्राफी केस में 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रहेंगे राज, शिल्पा शेट्टी से हो सकती है पूछताछ

Raj Kundra: पोर्नोग्राफी केस में 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रहेंगे राज, शिल्पा शेट्टी से हो सकती है पूछताछ, Raj Kundra will be in police custody till July 23 in pornography case

author-image
Shreya Bhatia
Raj Kundra: पोर्नोग्राफी केस में 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रहेंगे राज, शिल्पा शेट्टी से हो सकती है पूछताछ

मुंबई। (भाषा) अश्लील फिल्मों के कथित निर्माण और ऐप के जरिये उनके प्रदर्शन के एक मामले में मुंबई की एक अदालत ने व्यवसायी राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। कुंद्रा, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति हैं और पुलिस की अपराध शाखा ने भारतीय दंड संहिता तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून के प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद सोमवार रात को गिरफ्तारी की थी। पुलिस ने कुंद्रा को अधिकतम अवधि के लिए हिरासत में रखने के अनुरोध के साथ मजिस्ट्रेट की अदालत को बताया कि 45 वर्षीय व्यवसायी ने अश्लील सामग्री का निर्माण और बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा था।

Advertisment

पुलिस ने कहा कि उन्होंने कुंद्रा का फोन जब्त कर लिया है और उसकी जांच करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कुंद्रा के व्यापारिक लेनदेन की भी छानबीन की जाएगी। कुंद्रा के अलावा पुलिस ने एक आरोपी रायन थोर्प को भी अदालत में पेश किया जिसे इस मामले में सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। थोर्प को भी 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं राज कुंद्रा
मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था।

Advertisment
राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी shilpa shetty raj kundra shilpa shetty husband shilpa shetty father shilpa shetty and raj kundra shilpa shetty age shilpa shetty Ryan tharp raj kundra police custody raj kundra news today raj kundra net worth in rupees raj kundra first wife raj kundra case raj kundra business raj kundra arrested by crime branch Raj Kundra Arrested raj kundra arrest raj kundra app raj kundra police custody News National News national news hindi news national mumbai police commissioner mumbai police Mumbai Crime Branch entertainment news in hindi entertainment Crime Branch Mumbai crime branch businessman Raj Kundra Arrested branch bollywood news in hindi Bollywood Hindi News Actress Shilpa Shetty husband
Advertisment
चैनल से जुड़ें