Raj Kundra: पिता एक मामूली बस कंडक्टर थे, 18 साल की उम्र में शुरू किया अपना कारोबार, अब विवादों में फंस कर जेल की हवा खा रहा है

Raj Kundra: पिता एक मामूली बस कंडक्टर थे, 18 साल की उम्र में शुरू किया अपना कारोबार, अब विवादों में फंस कर जेल की हवा खा रहा है Raj Kundra: Father was a minor bus conductor, started his business at the age of 18, is now getting caught in controversies and is getting jailed nkp

Raj Kundra: पिता एक मामूली बस कंडक्टर थे, 18 साल की उम्र में शुरू किया अपना कारोबार, अब विवादों में फंस कर जेल की हवा खा रहा है

नई दिल्ली। राज कुंद्रा (Raj Kundra) पिछले दो दिनों से अश्लील फिल्म बनाने और उसे किसी ऐप के जरिए मुहैया कराने को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया है। ऐसा नहीं है कि राज पहली बार किसी विवाद में फंसे हैं। वह पहले भी विवादों में रहे हैं। लेकिन अगर इन सभी चीजों के कुछ पल के लिए छोड़ दिया जाए, तो उनकी पहचान एक नामी बिजनेसमैन और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति के तौर पर है।

पहली बार कब सुर्खियों में आए

राज कुंद्रा सबसे पहले सुर्खियों में तब आए थे जब IPL के दौरान शिल्पा शेट्टी और उनकी शादी की खबर सामने आई थी। हालांकि, वे पहले से ही चर्चित व्यक्ति थे। उन्हें तब लंदन में एक बिजनेस टायकून माना जाता था। क्योंकि बस कंडक्टर के बेटे से लेकर करोड़पति बनने तक का उनका सफर काफी दिलचस्प था। आइए जानते हैं कैसे एक बस कंडक्टर का बेटा पहले करोड़ों का कारोबार खड़ा करता है और अब विवादों में फंस कर जेल की हवा खा रहा है।

महज 18 साल की उम्र में शुरू किया अपना कारोबार

मिडल क्लास फैमली में जन्मे राज कुंद्रा ने महज 18 साल की उम्र में अपना कारोबार शुरू कर दिया था। उनके माता-पिता ने काफी मुश्किलों से उन्हें पाला है। कुंद्रा के पिता बालकृष्ण ब्रिटेन में एक मामूली बस कंडक्टर थे। बस कंडक्टरी करने के कुछ दिन बाद उन्होंने अपना रेस्टोरेंट खोला। कुंद्रा तब 18 साल के हो गए थे। ऐसे में पिता ने उनसे कहा था कि या तो अब हमारा रेस्टोरेंट चलाओं या फिर खुद का काम शुरू करो। राज ने पिता की बातों को गंभीरता से लिया और कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर सिर्फ डेढ़ लाख रूपए की पूंजी से अपना बिजनेस शुरू कर दिया।

कई क्षेत्रों में काम किया

जेब में कुछ पैसे लेकर कुंद्रा पहले दुबई गए। यहां हीरा करोबारियों से मिले। लेकिन यहां बात नहीं बनी। इसके बाद वे साल 1994 में नेपाल पहुंचे। यहां की पश्मीना शॉलों ने उनकी किस्मत बदल दी। वे नेपाल से पश्मीना शॉल खरीदते थे और उसे ब्रिटेन में कुछ ब्रांडेड स्टोर पर बेचते थे। पहले साल में ही उन्होंने करीब दो करोड़ पाउंड का फायदा कमाया। हालांकि, जितनी जल्दी उनका ये कारोबार बढ़ा, उतनी ही जल्दी इसमें प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई। ऐसे में राज ने अन्य व्यापारों में भी हाथ आजमाने का मन बनाया। वे हीरे का कारोबार करने दोबारा दुबई पहुंचे। इसके बाद रूस, यूक्रेन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में व्यापारिक संभावनाओं को देखते हुए खनन, रियल एस्टेट और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भी कदम रखा।

बतादें कि वर्तमान में भी राज कुंद्रा अलग-अलग क्षेत्र की करीब 10 कंपनियों पर मालिकाना हक या हिस्सेदारी रखते हैं। कुंद्रा को साल 2004 में एक ब्रिटिश पत्रिका ने सबसे अमीर एशियाई ब्रिटिश की लिस्ट में 198वां स्थान दिया था।

विवादों से रहा है गहरा नाता

राज कुंद्रा का विवादों से गहरा नाता रहा है। साल 2012 में IPL स्पॉट फिक्सिंग के मामले में उनपर आरोप लगे थे और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। 2018 में उनका नाम कथित तौर पर बिटकॉइन घोटाले में भी आया था। इसके अलावा साल 2017 में, एक कपड़ा कंपनी ने कुंद्रा पर 24 लाख रूपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। वहीं अब अश्लील फिल्मों को बनाने और उसे ऐप के जरिए मुहैया कराने को लेकर मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भी भेज दिया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, राज के खिलाफ इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया गया था। जिसमें आरोप था कि राज ने पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में 8-10 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article