Raj Kundra Case: राज कुंद्रा मामले में आया भोपाल की अभिनेत्री गहना वशिष्ट का नाम, खुलकर दिया यह बयान

Raj Kundra Case: राज कुंद्रा मामले में आया भोपाल की अभिनेत्री गहना वशिष्ट का नाम, खुलकर दिया यह बयान Raj Kundra Case, Bhopal's actress Gehana Vashist's name came in Raj Kundra case, gave this statement openly

Raj Kundra Case: राज कुंद्रा मामले में आया भोपाल की अभिनेत्री गहना वशिष्ट का नाम, खुलकर दिया यह बयान

मुंबई। बॉलिवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस (Mumbai Crime Branch) ने गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक ऐप पर पोर्न फिल्में बनाकर अपलोड की हैं। इसी आरोप में राज कुंद्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में भोपाल की अभिनेत्री और गंदी बात फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का बयान सामने आया है। गहना का कहना है कि उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है।

कानून अपना काम करेगा और ट्रायल के दौरान अदालत तय करेगी कि असली अपराधी कौन हैं। आपको बता दें कि इसी मामले में फरवरी में गहना वशिष्ठ की भी गिरफ्तारी हुई थी। गहना वशिष्ठ लगभग पांच महीने जेल में रही थी, जेल में गहना को दिल का दौरा भी पड़ा था, फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। गहना वशिष्ठ का असली नाम वन्दना तिवारी है और वो भोपाल की रहने वाली है । गहना ने भोपाल के आल सेंट कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। पढाई पूरी करने के बाद वो मुम्बई चली गई लेकिन उसका भोपाल आना जाना लगा रहता था।

मामले में खुद भी हैं आरोपी
इस मामले में गहना के बयान पर मुंबई पुलिस का कहना है वो खुद भी इसी मामले में आरोपी है, जमानत पर होने के कारण गहना केस को कमजोर करने के लिए बयानबाजी कर रही है, फिलहाल गहना खुलकर राज कुंद्रा के समर्थन में आ गई है। गहना पर आरोप है कि वह यूके बेस प्रदीप बख्शी की कम्पनी केनरिन प्रोडक्शन के लिए भारत में काम करती थीं, यह कंपनी वीडियो प्रोडक्शन का काम करती है, गहना के साथ उमेश कामत भी इसी कम्पनी का काम भारत में देखता था।

पुलिस ने राज कुंद्रा को इस मामले का प्रमुख साजिशकर्ता बताया है। राज कुंद्रा को पुलिस ने 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखा है। अब इस मामले में मशहूर सिंगर मीका सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीका सिंह (Mika Singh) ने कहा कि उन्होंने राज कुंद्रा का वह ऐप देखा है। मीका सिंह (Mika Singh on Raj Kundra Case) ने राज कुंद्रा को लेकर पेपराजी से बात करते हुए कहा कि राज कुंद्रा अच्छा आदमी है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस ऐप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन राज के अन्य ऐप में से एक ऐप को देखा है। उन्होंने कहा कि वह एक सिंपल ऐप थी। उस ऐप में ज्यादा कुछ नहीं था। इसलिए अच्छे की उम्मीद है।

राज कुंद्रा का पूरा मामला...
राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुंद्रा को पुलिस ने 23 जुलाई तक के लिए हिरासत में लिया है। कुंद्रा पर अपने ऐप के माध्यम से पॉर्न फिल्में पब्लिश करने का आरोप लगा है। इस आरोप में कुंद्रा को मुख्य साजिशकर्ता बनाया गया है। मुंबई पुलिस की जांच में सामने आई जानकारी के अनुसार केनरिन नाम की कंपनी के वी ट्रांसफर और हॉटशॉट जैसे ऐप का नाम सामने आया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक कुंद्रा ने पॉर्न फिल्म इंडस्ट्री बनाने के लिए 8-10 करोड़ रुपए का निवेश किया है। कुंद्रा ने ब्रिटेन में रहने वाले अपने भाई के साथ मिलकर केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई थी। इस कंपनी के ऐप हॉटशॉ के साथ अन्य ऐप्स पर पेड सब्सक्रिप्शन के साथ पॉर्न वीडियो अपलोड किए जाते थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article