Raisen Car Accident : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार ,एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो घायल

रायसेन। मध्य प्रदेश में एक बार फिर सड़क हादसे में 3 लोगों Raisen car Accident News की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह लगभग 9 बजे रायसेन के पास खरबई के जाखा पुल के पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। लोगों की मदद से सभी को कार को खाई में बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि कार चालक मोड़ पर गति पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसी वजह से हादसा हुआ। हालांकि हादसा किन कारणों से हुआ अभी इस बात की सही जानकारी नहीें हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई
जानकारी के अनुसार रायसेन के वार्ड नंबर 13 अशोकनगर निवासी प्रियंक तिवारी जबलपुर में एमआर थे और कुछ दिन पहले उनका ट्रांसफर भोपाल हो गया। परिवार के साथ वे भोपाल आ रहे थे कि जाखा के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे प्रियंक पिता संतोष तिवारी (34), उनकी भाभी सृष्टि पति मयंक तिवारी (25) और भतीजी भव्या (7) की मौत हो गई। लीली पति प्रियंक तिवारी (30) और अनन्या तिवारी (6) घायल हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे।