रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: BJP के 35 साल के दुर्ग को हिलाने कांग्रेस ने भी झोंकी ताकत, चुनाव का शोर थमा

Raipur South Assembly By-Election: BJP के 35 साल के दुर्ग को हिलाने कांग्रेस ने भी झोंकी ताकत, चुनाव का शोर थमा, कल वोटिंग

Raipur South By-Election

Raipur South Assembly By-lection: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव का शोर सोमवार, 11 नवंबर को शाम छह बजे थम चुका है। अब प्रत्याशी घर-घर संपर्क करेंगे। इसके बाद इस विधानसभा की जनता 13 नवंबर को वोटिंग करेगी। इसका परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी के प्रत्याशी सुनील सोनी के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने रोड शो किया। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी अकाश शर्मा विधानसभा में बीजेपी के खिलाफ एंटी-इनकंबेसी को अपने फायदे का सौदा बता रहे हैं। उनका मानना है कि इस विधानसभा (Raipur South By-Election) के हालात बताते हैं कि बीजेपी ने क्या विकास किया है? इसका जवाब जनता 13 नवंबर को देगी।

publive-image

प्रत्याशी के साथ आए बीजेपी के सीनियर नेता

रायपुर दक्षिण विधानसभा (Raipur South By-Election) में 19 पार्षद कांग्रेस के हैं। इसमें से 11 पार्षद कांग्रेस के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। जिसका फायदा कांग्रेस प्रत्याशी को मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी से दूरी बनाए पार्टी के सीनियर नेताओं ने आखिरी दिन एकजुटता का परिचय दिया है। सभी सीएम साय के रोड शो में दिखाई दिए।

जानकारों का मानना है कि उपचुनाव (Raipur South By-Election) में ऊंट किस करवट बैठेगा, यह कुछ नहीं कहा जा सकता है। जनता और उसमें भी युवा अब काफी समझदार हो गए हैं। युवाओं का समर्थन जिस पार्टी के लिए वोट में तब्दील होगा, उसकी जीत की संभावनाएं ज्यादा हैं।

रायपुर उपचुनाव में मुकाबला सुनील सोनी vs आकाश शर्मा

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से लगातार 8 बार विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद उपचुनाव (Raipur South By-Election) हो रहे है। बीजेपी ने यहां से पूर्व सांसद सुनील सोनी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रहे आकाश शर्मा पर दांव लगाया है। आकाश पहली बार चुनाव मैदान में हैं और जनता के लिए नया चेहरा हैं।

पार्षद से सांसद तक रहे सुनील सोनी

publive-image

सुनील सोनी ने छात्र राजनीति से अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की। वे दुर्गा कॉलेज के प्रिसिडेंट रहे। रायपुर नगर निगम में पार्षद भी चुने गए। इसके बाद सोनी 2000- 2003 तक सभापति रहे। साल 2004-2010 तक सोनी रायपुर के मेयर रहे। साल 2011-2013 तक वे रायपुर डेवलपमेंट अथॉरटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साल 2014 में वे बीजेपी संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष बने। इसके बाद सोनी मई 2019 में रायपुर लोकसभा सीट से सांसद बने।

ये भी पढ़ें: महतारी वंदन योजना: वापस लिए जाएंगे छत्तीसगढ़ की इन महिलाओं के पैसे, मंत्री बोलीं-रिकवरी होगी

आकाश शर्मा कांग्रेस को युवा चेहरा

publive-image

आकाश शर्मा वर्तमान में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। साल 2014-2020 तक वे एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। 2018 में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव बने। आकाश शर्मा एनएसयूआई और युवा कांग्रेस दोनों ही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले छत्तीसगढ़ के पहले नेता हैं।

ये भी पढ़ें: रायपुर में कार से 27 लाख कैश जब्त: विधानसभा उपचुनाव चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article