रायपुर में 40 करोड़ के लालच में डकैती: अंधविश्वास के कारण SP ऑफिस के क्लर्क और रिटायर्ड पुलिसकर्मी समेत 15 लोग गिरफ्तार

Raipur Robbery Case 15 Arreted: रायपुर के खरोरा में 40 करोड़ रुपये और 16 किलो सोना लूटने की साजिश का पर्दाफाश हुआ। जानें पूरी खबर।

Raipur Robbery Case

Raipur Robbery Case

Raipur Robbery Case: अंधविश्वास और रातोंरात अमीर बनने की चाह ने 15 लोगों को डकैती जैसे बड़े अपराध की ओर धकेल दिया। राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में 27 मार्च की रात एक किसान के घर हुई डकैती का खुलासा हुआ है, जिसमें 40 करोड़ रुपये नकद और 16 किलो सोना लूटने की योजना बनाई गई थी। पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी और बलौदाबाजार एसपी कार्यालय में कार्यरत क्लर्क भी शामिल हैं।  

क्या हुआ था डकैती की रात?

पीड़ित किसान राधेलाल भारद्वाज ने बताया कि 27 मार्च की रात करीब 2:05 बजे सात नकाबपोश हथियारबंद लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने पिस्टल, तलवार और चाकू दिखाकर परिवार को डराया और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूट ली। घर के सभी सदस्यों के हाथ-पैर बांधकर आरोपी फरार हो गए।  

अंधविश्वास और लालच बना मुख्य कारण

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी देवराज डहरिया को यह अंधविश्वास था कि राधेलाल के घर में 40 करोड़ रुपये और 16 किलो सोना गड़ा हुआ है। उसने अपने साथियों को बताया कि तांत्रिक क्रियाओं (चापन) से घरवालों को बेहोश करके धन लूटा जा सकता है। इस झूठे विश्वास के चलते आरोपियों ने यह बड़ी डकैती की योजना बनाई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ईश्वर रामटेके (66), एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी और प्रकाश मिश्रा (31), जो बलौदाबाजार एसपी कार्यालय में क्लर्क था, भी शामिल हैं। 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने 10 विशेष टीमें गठित कीं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।  

क्राइम ब्रांच के ASP संदीप मित्तल ने बताया कि यह पूर्व नियोजित डकैती थी, जिसमें आरोपियों ने हथियारों और अंधविश्वास का सहारा लिया। पुलिस टीम को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया है।  

ये भी पढ़ें:    बिलासपुर में शासकीय आदेश की अवहेलना पड़ी भारी, DEO ने हेडमास्टर को किया निलंबित, आदेश जारी

गिरफ्तार आरोपियों की लिस्ट

पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य साजिशकर्ता देवराज डहरिया सहित अन्य महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं:

  • देवराज डहरिया (30 वर्ष)
  • ईश्वर रामटेके (66 वर्ष)
  • सप्तऋषि राज (52 वर्ष)
  • अलख निरंजन रजक (47 वर्ष)
  • जितेंद्र पाठक (33 वर्ष)
  • तिलक वर्मा (58 वर्ष)
  • किशन वर्मा (34 वर्ष)
  • रूपेश साहू (36 वर्ष)
  • पिंकू राजपूत (20 वर्ष)
  • सूरज सेन (25 वर्ष)
  • छत्रपाल उर्फ राजू (27 वर्ष)
  • गज्जू चंद्रवंशी (25 वर्ष)
  • प्रकाश मिश्रा (31 वर्ष)
  • साहिल खान (27 वर्ष)
  • सोना बारमते उर्फ सोनू (35 वर्ष)

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, 15 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन जब्त किए हैं। कुल बरामदगी की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस बरामदगी और गवाहों के बयानों के आधार पर चार्जशीट तैयार करेगी। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 

ये भी पढ़ें:  School Time Change: छत्तीसगढ़ में स्कूलों का बदला समय, बढ़ती गर्मी के कारण आदेश जारी, जानें अब कितने बजे लगेंगी क्‍लासेस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article