Raipur : पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस को बताया रावण, दशहरा पर कांग्रेस को बुराई छोड़ने की सलाह

Raipur : पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस को बताया रावण, दशहरा पर कांग्रेस को बुराई छोड़ने की सलाह

दशहरा पर्व के मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस की तुलना रावण से करते हुए कहा कि जैसे रावण के दस सिर थे, वैसे ही कांग्रेस के भी कई सिर हैं और अब एक-एक कर कटते जा रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि दशहरा पर्व हमें असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है, लेकिन कांग्रेस बार-बार झूठ की राजनीति करती है।
उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी कि वह बुराई छोड़कर सत्य और जनता की राह पर चले। मिश्रा का यह बयान प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा का विषय बन गया है। दशहरा के धार्मिक और सांस्कृतिक संदेश को राजनीतिक रंग देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे रावण अंततः बुराई का प्रतीक बनकर पराजित हुआ, वैसे ही कांग्रेस भी अपने झूठ और गलत नीतियों की वजह से जनता से हार का सामना करेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article