Raipur Nigam Chunav: टिकट बंटवारे पर बवाल, BJP ने 17 OBC उम्मीदवार उतारे, तो कांग्रेस के चर्चित पार्षदों को लगा झटका

Raipur Nigam Chunav: रायपुर निगम चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने 70 वार्डों में अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी है।

Raipur Nigam Chunav

Raipur Nigam Chunav: रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने 70 वार्डों में अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी है। इस बार टिकट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों में काफी असंतोष है। कई प्रमुख और मौजूदा कांग्रेस पार्षदों को टिकट नहीं मिला है, जबकि भाजपा ने भी बड़ी संख्या में पुराने चेहरों को मौका नहीं दिया है।

BJP ने सामान्य वार्ड से 17 OBC उम्मीदवार उतारे

इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 35 सामान्य वर्ग के वार्डों से 17 ओबीसी उम्मीदवारों को टिकट दिया है। पार्टी ने पिछली बार चुने गए 29 पार्षदों में से 24 को मौका नहीं दिया। आरक्षण प्रणाली में बदलाव के कारण इनमें से कई नेताओं को अपना टिकट खोना पड़ा। हालांकि, पार्टी ने कुछ नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट देकर संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है।

पार्षदों के रिश्तेदार और पत्नी बने उम्मीदवार

इस बार कुछ नेता अपने परिवार के सदस्यों को चुनाव लड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। भाजपा ने पूर्व पार्षद मधु चंद्रवंशी के रिश्तेदार आशु चंद्रवंशी और सुनील चंद्राकर की पत्नी गायत्री को टिकट दिया है। इसके अलावा कई जगहों पर नेताओं ने अपनी पत्नियों या खुद को चुनाव में उतारने की तैयारी कर ली है।

भाजपा से किनका कटा टिकट

BJP CANDIDATES

कांग्रेस ने चर्चित पार्षदों को नहीं दिया टिकट

इस बार कांग्रेस ने कई चर्चित पार्षदों को टिकट नहीं दिया है, जिससे पार्टी में नाराजगी बढ़ गई है। बंटी होरा, आकाश तिवारी और जितेंद्र अग्रवाल जैसे नामों को टिकट नहीं मिलने से विवाद गहराता जा रहा है। बंटी होरा ने तो सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस छोड़ने की बात लिखी है।

कांग्रेस के MIC सदस्य रहे आकाश तिवारी भी इस बार टिकट पाने में असफल रहे। निर्दलीय चुनाव जीतकर कांग्रेस में शामिल हुए एक अन्य कांग्रेस पार्षद जितेन्द्र अग्रवाल ने बागी तेवर अपनाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

BJP का मुस्लिम उम्मीदवार नहीं, कांग्रेस ने दिए कई टिकट

इस बार भाजपा ने रायपुर नगर निगम चुनाव (Raipur Nigam Chunav) में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा है। हालाँकि, भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे में कई मुस्लिम नेता सक्रिय हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस ने आसिफ मेमन, कामरान अंसारी, शेख मुसीर और ऐजाज ढेबर जैसे मुस्लिम नेताओं को टिकट देकर संतुलन बनाए रखा है।

महापौर एजाज ढेबर का बदला गया वार्ड

इस बार रायपुर के वर्तमान महापौर एजाज ढेबर का वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इस बार उन्हें भगवती चरण शुक्ल वार्ड से टिकट दिया गया है, जहां से भाजपा के अमर गिडवानी उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

आरक्षण व्यवस्था ने बढ़ाई मुश्किलें

नए आरक्षण के कारण कई पुराने नेताओं को टिकट नहीं मिल सका। सुंदरनगर वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने के कारण भाजपा के वरिष्ठ पार्षद मृत्युंजय दुबे को टिकट नहीं मिला। वहीं, विनोद अग्रवाल को भी सूची से बाहर रखा गया क्योंकि उनका वार्ड ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित था।

ये भी पढ़ें: CG Mausam 28 January 2025: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, सरगुजा संभाग में फिलहाल ठंड, लेकिन जल्द बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

कांग्रेस से 20 OBC उम्मीदवार उतरे

सामान्य श्रेणी के 35 वार्डों में से कांग्रेस ने 20 OBC और अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को मौका दिया है। रायपुर (Raipur Nigam Chunav) में वर्तमान आरक्षण व्यवस्था के तहत 23 OBC, 9 SC और 3 ST वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

पिछले चुनाव का आंकड़ा

2019 में हुए रायपुर नगर निगम चुनाव में कुल 70 वार्डों में से भाजपा ने 29, कांग्रेस ने 34 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 7 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भी दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर होगी।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ने दिया पार्टी को झटका: बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

Chhattisgarh BJP leaders Resignation

CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनावी माहौल बनते ही प्रमुख राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की सूची तैयार करने में जुट गई हैं, वहीं दूसरी ओर नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। पूरी खबर पढ़ें:

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article