Raipur News: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी 7वें वेतनमान की बकाया राशि, आदेश जारी

Raipur News: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी 7वें वेतनमान की बकाया राशि, आदेश जारी

रायपुर। वित्त विभाग ने रविवार को कर्मचारियों के तीसरी किश्त के भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले 7वें वेतनमान की बकाई राशि मिलने वाली थी। लेकिन CM नहीं थे तो आदेश जारी नहीं हो पाया था। लेकिन अब कर्मचारियों के लिए खुशख़बरी है क्योंकि आदेश पुन: जारी कर दिया गया है। इसके चलते अगले हफ्ते तक कर्मचारियों के खातों में आ जाएगी बकाई राशि।

कोरोना संकट की वजह से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित

जानकारियों के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि, कोरोना संकट की वजह से प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां बहुत प्रभावित हुई थीं। इसकी वजह से सरकार ने कई खर्च में कटौती के साथ पिछले साल मिलने वाली तीसरी किश्त का भुगतान भी टाल दिया था। अब जब अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है तो यह किश्त पुन: जारी करना है। फैसले के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों का प्रचार करने चले गये। इसकी वजह से वित्त विभाग इस आदेश नोटशीट पर उनका हस्ताक्षर नहीं ले पाया। और  कर्मचारियों के तीसरी किश्त का भुगतान नही हो पाया था। लेकिन अब कर्मचारियों के लिए राहत भरी ख़बर है। क्योंकि आदेश पुन: जारी कर दिया गया है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password