Raipur News: मंत्री दयालदास के बंगले पर आरक्षक ने खुद को मारी गोली, TRAIN में कॉन्‍स्‍टेबल की लोडेड बंदूक से मिस फायर, दोनों जवान की मौत

Raipur News: मंत्री दयालदास बघेल के बंगले पर आरक्षक ने खुद को मारी गोली, मौत, एक हफ्ते पहले ही छुट्टी से वापस लौटा था जवान

Raipur News: मंत्री दयालदास के बंगले पर आरक्षक ने खुद को मारी गोली, TRAIN में कॉन्‍स्‍टेबल की लोडेड बंदूक से मिस फायर, दोनों जवान की मौत

   हाइलाइट्स

  • 25 दिन की छुट्टी से एक हफ्ते पहले ही लौटा था जवान
  • ट्रेन में आरक्षक की गोली से फायर, खुद के सीने में लगी गोली
  • दोनों ही मामलों में पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर। Raipur News: मंत्री दयालदास बघेल के बंगले के गार्ड रूम में एक आरक्षक ने खुद को गोली मार ली है।

आरक्षक ने अपनी सर्विस राइफल से सुसाइड किया। बताया जा रहा है कि वह एक हफ्ते पहले ही छुट्टी से वापस लौटा था।

बंगले पर शुक्रवार की रात करीब 2 बजे आरक्षक ने गार्ड रूम में सुसाइड किया।

[caption id="attachment_300935" align="alignnone" width="512"]publive-image घटना पर जांच करने पहुंचे अधिकारी[/caption]

(Raipur News) आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी आरक्षक के शव को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

गंज थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबर:  Raipur News: अंडर स्टैंडिंग इंडिया मॉड्यूल में शामिल कई देशों के अधिकारी पहुंचे छत्तीसगढ़

   आत्‍महत्‍या के कारणों की जांच जारी

(Raipur News) छत्‍तीसगढ़ के मंत्री दयालदास बघेल के बंगले पर आरक्षक रोहित सलामे की ड्यूटी थी। वह बंगले में गार्ड रूम में ड्यूटी पर तैनात था।

इस दौरान शुक्रवार की रात को आरक्षक ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

बताया जा रहा है कि आरक्षक एक हफ्ते पहले ही 25 दिन की छुट्टी से वापस आया था।

पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल अभी आरक्षक के शव को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

संबंधित खबर:Parliament Budget Session: संसद में आज राम मंदिर पर पेश होगा धन्यवाद प्रस्ताव, BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप

   आरक्षक को उसकी बंदूक से लगी गोली

इधर एक और दूसरे मामले में (Raipur News) आरक्षक को उसकी ही लोडेड बंदूक से गोली लग गई।

इस हादसे में आरक्षक की मौत हो गई, वहीं एक यात्री भी घायल हो गया। बता दें कि आरक्षक दिनेश चंद्र सारनाथ एक्‍सप्रेस में सवार था।

वह अपनी ड्यूटी खत्‍म होने के बाद ट्रेन से उतर रहा था। तभी (Raipur News) रायपुर में ट्रेन से उतरते वक्‍त आरक्षक की लोडेड बंदूक से फायर हुआ।

बंदूक से निकली गोली आरक्षक के सीने में लगी। वहीं एक यात्री भी घायल हो गया।

इस हादसे में आरक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article