रायपुर में BJP का शक्ति प्रदर्शन: मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे का नामांकन आज, प्रभारी मंत्री और जिले के विधायक होंगे शामिल

Raipur Nagar Nigam Chunav, Meenal Choubey: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में BJP ने आगामी नगर निगम चुनाव के लिए अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी।

Meenal Choubey BJP

Raipur Nagar Nigam Chunav, Meenal Choubey: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी नगर निगम चुनाव के लिए अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। महापौर पद की प्रत्याशी मीनल चौबे आज नामांकन दाखिल करेंगी। इसके साथ ही 70 पार्षद प्रत्याशियों की नामांकन रैली भी BJP कार्यालय से शुरू होगी। इस रैली में प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम और रायपुर जिले के सभी BJP विधायक मौजूद रहेंगे।  

नामांकन रैली की तैयारी

नामांकन रैली के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। रैली (Raipur Nagar Nigam Chunav) में शामिल होने वाली गाड़ियों को फूल और फ्लेक्स से सजाया जा रहा है। कुल 5 सजी हुई गाड़ियों के साथ यह रैली BJP कार्यालय से शुरू होकर नामांकन केंद्र तक जाएगी। इस दौरान महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और अन्य पार्षद प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।  

मीनल चौबे का राजनीतिक सफर

मीनल चौबे को BJP ने रायपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। 53 वर्षीय मीनल तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और वर्तमान में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के पद पर हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से छात्र राजनीति में कदम रखा और लगातार पार्टी में सक्रिय रही हैं। मीनल को BJP के वरिष्ठ नेता और विधायक राजेश मूणत का समर्थन प्राप्त है।  

राजनीतिक समीकरण 

रायपुर शहर की चारों विधानसभा सीटों पर BJP का कब्जा है, जिसके चलते पार्टी नगर निगम चुनाव (Raipur Nagar Nigam Chunav) में जीत के लिए पूरी तरह तैयार है।

हालांकि, कांग्रेस ने दीप्ति दुबे को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की पत्नी हैं। प्रमोद दुबे के कार्यकाल की छवि का लाभ दीप्ति को मिल सकता है, लेकिन BJP के मजबूत संगठन और मीनल चौबे के अनुभव के आगे उनकी राह आसान नहीं होगी।  

10 नगर निगमों के लिए उम्मीदवार घोषित

Nagar Nigam Chunav

BJP ने छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों के लिए अपने महापौर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें रायपुर से मीनल चौबे, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, कोरबा से संजूदेवी राजपूत, बिलासपुर से पूजा विधानी, रायगढ़ से जीव वर्धन चौहान, जगदलपुर से संजय पांडे और दुर्ग से अलका वाघमार शामिल हैं।

पार्टी ने 5 महिला और 5 पुरुष उम्मीदवारों को मेयर प्रत्याशी का टिकट दिया है। पार्टी का लक्ष्य रायपुर सहित अन्य नगर निगमों में अपनी सत्ता को मजबूत करना है।

Raipur Nigam Chunav: टिकट बंटवारे पर बवाल, BJP ने 17 OBC उम्मीदवार उतारे, तो कांग्रेस के चर्चित पार्षदों को लगा झटका

Raipur Nigam Chunav: रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने 70 वार्डों में अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी है। इस बार टिकट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों में काफी असंतोष है। कई प्रमुख और मौजूदा कांग्रेस पार्षदों को टिकट नहीं मिला है, जबकि भाजपा ने... पढ़ें पूरी खबर..

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article