Raipur Luteri Dulhan Arrest: गिरफ्तार हुई रायपुर की ‘लुटेरी दुल्हन’, 10 साल में 5 शादियां, ब्लैकमेलिंग और ठगी का आरोप

Raipur Luteri Dulhan Arrest: रायपुर की ‘लुटेरी दुल्हन’ पूजा देवांगन और उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानिए कैसे हुआ खुलासा।

Raipur Luteri Dulhan Arrest

Raipur Luteri Dulhan Arrest

Raipur Luteri Dulhan Arrest: रायपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ के नाम से मशहूर पूजा देवांगन और उसकी मां गायत्री देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते 10 वर्षों में पूजा ने 5 शादियां कीं और किसी को भी तलाक नहीं दिया। शादी के बाद वह जेवर और नकदी लेकर फरार हो जाती थी और फिर दहेज उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेलिंग करती थी। इस गिरोह का खुलासा तब हुआ जब उसका एक पति सच्चाई की तह तक पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ऐसे हुआ लुटेरी दुल्हन का खुलासा

पूजा देवांगन के पति डाकेश्वर देवांगन ने पत्नी के व्यवहार पर संदेह होने के बाद उसकी जानकारी जुटानी शुरू की। इसी दौरान वह पुरुषोत्तम देवांगन से मिला, जिसने बताया कि उसने भी पूजा से शादी की थी। इसके प्रमाण के रूप में उसने अपना मैरिज सर्टिफिकेट दिखाया।

[caption id="attachment_787128" align="alignnone" width="1069"]Raipur Luteri Dulhan Arrest Raipur Luteri Dulhan Arrest[/caption]

इसके बाद पता चला कि पूजा ने पहले ही 5 लोगों से शादी की थी और वह अब छठी शादी की तैयारी में थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पूजा और उसकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

शादी के बाद गहनों और पैसों पर करती थी हाथ साफ

पूजा अपने पतियों को झांसा देकर पहले उनके परिवार का विश्वास जीतती थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद वह किसी बहाने से बैंक लॉकर से गहने निकाल लेती और मां के पास भेज देती। इसके बाद वह दहेज उत्पीड़न के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग करती थी। पुलिस जांच में सामने आया कि पूजा और उसकी मां ने इसी तरह कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।

ऐसे बिछाती थी धोखाधड़ी का जाल

पूजा और उसकी मां गायत्री देवांगन शादी के लिए सोशल मीडिया और मैरिज ग्रुप्स में अपना बायोडाटा भेजती थीं। एक उपयुक्त व्यक्ति को जाल में फंसाने के बाद वे शादी करतीं और फिर कुछ ही समय में झगड़ा कर घर से भाग जातीं। इसके बाद पीड़ित को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम ऐंठती थीं।

ये भी पढ़ें:  Bastar Pandum 2025: 'कुमार विश्वास' सुनाएंगे बस्तर के राम की अनुपम कथा, CM साय बोले- संस्कृति के रास्ते विकास की नई पहल

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, मां-बेटी गिरफ्तार

मुजगहन थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद पूजा और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 409 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गैंग ने और कितने लोगों को शिकार बनाया है।

पूजा देवांगन और उसकी मां ने शादी को ठगी और ब्लैकमेलिंग का जरिया बना लिया था। लेकिन आखिरकार उनका खेल खत्म हो गया और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस इस मामले की पूरी गहराई से जांच कर रही है ताकि उनके अन्य पीड़ितों को भी न्याय मिल सके।

ये भी पढ़ें:  CG Petrol Price: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से सस्ता होगा पेट्रोल, लोगों को मिलेगी राहत, सरकार ने की इतने रुपये की कटौती

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article