रायपुर के खरोरा में डकैती: 7 नकाबपोश डकैतों ने की डकैती, किसान के घर से 6 लाख नकदी और जेवर ले उड़े बदमाश

Chhattisgarh Raipur Kharora Robbery Update छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे खरोरा थाना क्षेत्र के केवराडीह गांव में गुरुवार की रात हथियारबंद डकैतों ने एक किसान के घर में धावा बोलकर 6 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए।

Raipur Kharora Robbery

Raipur Kharora Robbery

हाइलाइट्स 

हथियारबंद डकैतों ने देर रात घर में धावा

सभी सदस्‍यों के बांधे हाथ-पैर, की डकैती

फॉरेंसिक टीम पहुंची, सभी सबूत जुटा रही

Raipur Kharora Robbery: छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे खरोरा थाना क्षेत्र के केवराडीह गांव में गुरुवार की रात हथियारबंद डकैतों ने एक किसान के घर में धावा बोलकर 6 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। घटना में 6-7 नकाबपोश बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया और धमकियां देकर माल लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने घर से करीब 6 लाख रुपए नकदी और जेवर लूट लिए।

सदस्‍यों के बांध दिए थे हाथ पैर 

जानकारी मिली है कि पीड़ित किसान राधेलाल भारद्वाज के घर में गुरुवार की रात करीब 10-11 बजे नकाबपोश डकैत घुसे। उन्होंने पिस्टल और अन्य हथियारों के बल पर परिवार के सदस्यों को डराया-धमकाया और उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद डकैतों ने घर से 6 लाख रुपए नकद और कीमती सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। इसके बाद मौके से फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें: Airtel IPTV Plan Price: Airtel की IPTV सर्विस लॉन्च, Netflix समेत इतने OTT चैनल का मिलेगा एक्सेस

क्राइम ब्रांच की टीम कर रही जांच

[caption id="attachment_784678" align="alignnone" width="610"]Raipur Kharora Robbery खरोरा में किसान के घर डकैती (फोटो सोशल मीडिया)[/caption]

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। वहीं खरोरा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए, जबकि CCTV फुटेज और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: Weekly Horoscope: वक्री बुध और मंगल से सिंह-कन्या के बनेंगे काम, रामरक्षा स्त्रोत से कैसे बनेंगे तुला के काम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article