CG Budget Session 2024: बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म, मंत्री बृजमोहन बोले- विधायकों का दायित्व क्या होगा इसपर चर्चा हुई

CG Budget Session 2024: बजट सत्र को ध्यान में रखकर भाजपा विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह बैठक बुलाई है।

CG Budget Session 2024: बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म, मंत्री बृजमोहन बोले- विधायकों का दायित्व क्या होगा इसपर चर्चा हुई

हाइलाइट्स

  • भाजपा विधायक दल की बैठक खत्म
  • विपक्ष को घेरने बनी रणनीति
  • बजट सत्र को ध्यान में रखकर की गई बैठक 

CG Budget Session 2024: रायपुर। बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि शिवप्रकाश जी ने मार्गदाशन दिया है। विधायकों का दायित्व क्या होगा इसपर चर्चा की गई है। बैठक में मुख्य सचेतक राजेश मूणत और सचेतक लता उसेंडी, सुशांत शुक्ला को बनाया गया है। बजट की तैयारियों को लेकर मंत्री बृजमोहन कहा कि बजट सत्र की पूरी तैयारी है।

बता दें कि बजट सत्र से पहले बीजेपी विधायकों के बीच बैठक में विपक्ष के जबावों को देने के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई है। सत्र में मुख्य बजट का प्राकलन भी पेश किया जाएगा। विधानसभा सत्र में गोधन न्याय योजना पर कई सवाल पूछे जा सकते हैं।

   यहां रहा बीजेपी का दबदबा

1962 में पहली बार अस्तित्व में आई  लोकसभा सीट पर 1962 में ही पहला आम चुनाव हुआ।  पहले आम चुनाव उस दौर के संगठन रामराज्य परिषद के विजया भूषण सिंहदेव ने चुनाव जीता था।  फिर 1967 ,1971 के दोनो चुनाव में कांग्रेस की विजिया सिंह, उम्मेद सिंह राठिया ने चुनाव जीता।

1977 के आम चुनाव में जनता पार्टी के नरहरि सिंह साईं, 1980-1984 के दो आम चुनाव में पुष्पा देवी सिंह यहां से सांसद चुनी गईं।  1989 में बीजेपी के नंद कुमार साय, 1991 में कांग्रेस की पुष्पा सिंह फिर चुनाव जीत गई।  1996 में बीजेपी के नंद कुमार साय , 1998 में कांग्रेस के अजीत जोगी ने चुनाव जीता।

   बजट सत्र पांच फरवरी से एक मार्च तक प्रस्तावित

बता दें कि सत्ताधारी दल ने पूर्ववर्ती सरकार के खिलाफ नगरीय प्रशासन से लेकर कृषि, ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, जल संसाधन, खनिज विभाग, उद्योग, शिक्षा सहित अन्य विभागों में ढेरों प्रश्न किए हैं।

साय सरकार का बजट सत्र पांच फरवरी से एक मार्च तक प्रस्तावित है। इसमें कुल 20 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के भाषण से होगी। अगले दिनों में उस पर चर्चा होनी है।

   बीजेपी लगातार अजेय पारी खेल रही

रायगढ संसदीय क्षेत्र के लिए 2009 में हुए आम चुनाव में बीजेपी के विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) और कांग्रेस के हृदयराम राठिया के बीच सीधा मुकाबला था।  जिसमें साय को 47। 44 प्रतिशत वोट बैंक के साथ 4 लाख 43 हजार 948 वोट मिले थे और वो 55848 वोट से चुनाव जीत गए थे।

इसी तरह 2014 के आम चुनाव में फिर से बीजेपी की ओर से विष्णु देव साय प्रत्याशी बनाए गए और इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस की आरती सिंह से हुआ।

इस चुनाव में भी विष्णु देव साय ने 53। 16 प्रतिशत वोट शेयर के साथ कांग्रेस की आरती सिंह को 2 लाख 16 हज़ार 750 वोट के बड़े अंतर से चुनाव हरा दिया।  अब बारी 2019 के आम चुनाव की थी।

इस बार बीजेपी ने विष्णु देव साय को बदल कर गोमती साय को अपना प्रत्याशी बनाया।  जिनका मुकाबला कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया से था।  इस चुनाव में बीजेपी की गोमती साय ने 48। 76 प्रतिशत वोट शेयर के साथ कांग्रेस प्रत्याशी को 66 हज़ार 27 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया।

इस तरह छत्तीसगढ़ बनने के बाद से अब तक कांग्रेस ने रायगढ़ सीट से जीत का स्वाद ही नहीं चखा और बीजेपी लगातार अजेय पारी खेल रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article