रायपुर में ASI का अवैध वसूली करते वीडियो वायरल: एक-एक हजार रुपए की वसूली करता था एएसआई, परेशान लोगों ने बनाया वीडियो

Raipur ASI Video Viral: रायपुर में ASI का अवैध वसूली करते वीडियो वायरल, एएसआई के द्वारा लोगों से चालान के नाम पर अवैध तरीके से वसूली की जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Raipur ASI Video Viral

Raipur ASI Video Viral

छत्‍तीसगढ़ जहां क्राइम की घटनाएं बढ़ रही हैं तो वहीं अब पुलिस कर्मचारियों के ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जो कि खाकी वर्दी को शर्मशार कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो रायपुर धनेली का सामने आया है। जिससे पुलिस वर्दी में अवैध वसूली का दाग लगा है।

जिसमें आरोप है कि एएसआई के द्वारा लोगों से चालान के नाम पर अवैध तरीके से वसूली की जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भनपुर थाना में पदस्‍थ हैं एएसआई 

रायपुर के धनेली में एएसआई नागेंद्र सिंह यादव का अवैध वसूली करते वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अवैध वसूली से परेशान लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। लोगों का आरोप है कि एएसआई नागेंद्र सिंह यादव चालान नहीं काटते हैं। चालान के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। एएसआई भनपुरी ट्रैफिक थाने में पदस्‍थ हैं। सोशल मीडियो में इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: पोलैंड के 7 वर्षीय भविन गोस्वामी ने गाया ‘मेरे घर राम आए हैं’ गाना, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article