/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/mijaj.jpg)
भोपाल। प्रदेश में मौसम का मिजाज करवट लेते दिखने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी देखने को मिलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। शनिवार को प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
मौसम वैज्ञानियों ने शनिवार को बताया कि राज्य के मध्य भाग के वातावरण में ऊपरी हवा से बने चक्रवात बन गया है। इस कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। इसके साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से दो टर्फ लाइन बन गई हैं। इन टर्फ लाइनों के चलते प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला दिख रहा है।
नम हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना...
इस बदलाव के कारण प्रदेश में नम हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। बता दें कि पिछले दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई जिलों में पहले ही बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और सागर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं बादलों के साथ तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
हालांकि मौसम विभाग ने बताया कि 11 मई से पहले गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना कम ही है। शनिवार को लगभग 2 डिग्री की गिरावट तापमान में दर्ज की गई है। गुरुवार को मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान रायसेन में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अब मौसम के बदले मिजाज से आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट देखने की आशंका जताई जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us