Monsoon Update 2024: मौसम विभाग की चारधाम यात्रियों के लिए सलाह, नदियां उफान पर; पहाड़ों पर बढ़ा लैंड स्लाइड का खतरा

Monsoon Update 2024: देशभर में मानसून आफत बना हुआ है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं, IMD ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

CG Monsoon Update Today: छत्‍तीसगढ़ में अब अच्‍छी बारिश का दौर शुरू, जाने आज कहां बरसेंगे बादल

Monsoon Update 2024: मानसून देशभर में आफत (Monsoon Update 2024) बनकर टूट रहा है। भारी बारिश से जगह-जगह लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। गर्मी से राहत देने वाली गर्मी अब अधिक वर्षा से लोगों को परेशान कर रही है। पूर्वोत्तर के 3 राज्य भारी बारिश की वजह से बाढ़ की चपेट में हैं।

जबकि, हिमाचल प्रदेश में भी बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। बिहार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश (Monsoon Update 2024) की नदियां अधिक बारिश से उफान पर हैं, तो वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों से मलबे और पत्थरों के साथ बरसात ने अपना रौंद्र रूप अपनाया हुआ है।

इस भीषण बारिश में असम के कांजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ के बाद 14 से अधिक जानवरों की मौत हो गई। वहीं, बिहार में अब तक भारी बारिश के कारण 11 पुल नदी में बह चुके हैं। उत्तराखंड़ में चार धाम यात्रा अभी रुकी हुई है। मौसम विभाग ने आज देश के करीब 15 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। चलिए आपको बताते हैं कैसा रहने वाला है देशभर में मौसम का हाल।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिन से बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज और कल के लिए दिल्ली में बारिश होने की ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1808826389065576940

मौसम विभाग ने जुलाई के पूरे महीने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी दिल्ली (Monsoon Update 2024) में 28 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। राजधानी के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, बिहार, गोवा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बरसात होने की संभावना है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1808792459943817671

हिमाचल में सड़के बंद, बढ़ा बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश में हालात खराब हैं। शिमला समेत कई जिलों में बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने हिमाचल में बारिश होने और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी पहले ही कर दिया है।

मंडी, चंबा, सोलन, कांगड़ा समेत कई जिलों में 100 से अधिक मुख्य सड़के ब्लॉक हैं। साथ ही चंडीगढ़-मनाली हाईवे लैंड स्लाइड के कारण नीचे धंस गया है। फिलहाल इस हाईवे पर अभी वन-वने ट्रैफिक संचालित किया जा रहा है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1808804908533211432

मौसम विभाग ने लोकल लोगों को पहाड़ी इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही टूरिस्टों से यह भी अपील की है कि वह अभी हिमाचल जाने से बचे, नहीं तो भारी परेशानी हो सकती है।

उत्तराखंड में मानसून का कहर

हिमाचल प्रदेश के बाद उत्तराखंड में भी बारिश का प्रकोप जारी है। अधिक वर्षा के कारण लैंड स्लाइड की स्थिति बनी हुई है। साथ ही कई स्थानों से लैंड स्लाइड की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया हुआ है, जिसके मद्देनजर प्रदेश सरकार ने स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।

मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। पौड़ी और नैनीताल में स्कूलों को 1 जुलाई से बंद कर दिया गया है। साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं में वर्षा के कारण बद्रीनाथ हाईवे पर लैंड स्लाइड हुआ, इससे चारधाम यात्रा बाधित हुई है।

पिथौरागढ़ जिले में चट्टान दरकनें से हाईवे ब्लॉक है। जबकि चीन और तिब्बत के बॉर्डर तक जाने वाली सड़कें टूट गई है। मौसम विभाग ने चारधाम यात्रियों को संभलकर यात्रा करने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें- UK General Election 2024: कीर स्टारमर का मंदिरों के चक्कर लगाना आया काम, दर्ज की शानदार जीत; ऋषि सुनक ने स्वीकार की हार

ये भी पढ़ें- मौत की भगदड़ के पीड़ितों से मिले राहुल गांधी: सांसद को देख पीड़ित मां के छलक उठे आंसू, मदद का दिया भरोसा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article