Rain In MP: प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश! आंधी और बिजली की भी चेतावनी जारी

Rain In MP: प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश! आंधी और बिजली की भी चेतावनी जारी rain-in-mp-there-will-be-heavy-rain-in-these-districts-of-the-state-thunderstorm-and-lightning-warnings-also-issued

Rain In MP: प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश! आंधी और बिजली की भी चेतावनी जारी

भोपाल। प्रदेश में पिछले दो दिनों से बारिश का सिलसिला थम गया है। सोमवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में धूप खिली रही। वहीं अब एक बार फिर मौसम विभाग ने प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सोमवार को मौसम विभाग (Heavy Rain in Madhya Pradesh) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश के 28 जिलों में आंधी चलने के साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही चार जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को मौसम विभाग (MP Weather Update) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे में धार, देवास, उज्जैन और रतलाम जिलों में भारी बारिश (Rain IN MP) देखने को मिल सकती है।

इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD Bhopal) के अनुसार नीमच, दतिया, मुरैना, मंदसौर, भिंड, शिवपुरी, झाबुआ, शाजापुर, आगर-मालवा, बैतूल, राजगढ़, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर जिलों में बिजली चमकने (Heavy Rain In MP) के अलावा बादल गरजने के साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के शाजापुर, देवास, नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, उज्जैन, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, भिंड, आगर-मालवा, मुरैना और रतलाम में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।

इसलिए होगी बारिश...
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 'मानसून ट्रफ' राज्य के टीकमगढ़ और सीधी जिलों से होकर गुजर रहा है। इस कारण चक्रबाी हवाओं का दबाव मप्र के ऊपर बना हुआ है। इन दोनों सिस्टम्स के एक्टिव होने के कारण नमी आ रही है। इसी को देखते हुए प्रदेश के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि बीते दो दिनों से प्रदेश में मॉनसून थम गया है। सोमवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में अच्छी धूप खिली है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। हालांकि आगामी 24 घंटे में मौसम विभाग द्वारा तेज बारिश की चेतावनी जारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article