Rain In MP: ब्रेक के बाद फिर लौटा मानसून! इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Rain In MP: ब्रेक के बाद फिर लौटा मानसून! इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी Rain In MP, Monsoon again showed its attitude,possibility of heavy rain in these districts, yellow alert issued

Rain In MP: ब्रेक के बाद फिर लौटा मानसून! इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल। प्रदेश समेत पूरे देश में पिछले दिनों से मौसम (mausam ki khabar) रूठा हुआ है। मानसून ब्रेक के बाद से भीषण गर्मी के कारण आमजनों का हाल बेहाल है। हालांकि अब जल्द ही मानसून ब्रेक खत्म होने वाला है। प्रदेश में (MP Weather Update) गुरुवार से गर्मी बादल छाने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को भी सुबह से ही राजधानी समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की आशंका (mausam alert) भी जताई जा रही है। शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की चमक-गरज के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग (IMD Warning) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश (Rain in MP) के कई जिलों में आंशिक बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के सागर, ग्वालियर, रीवा, चंबल, भोपाल, होशंगाबाद और उज्जैन संभाग के कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। साथ ही कई जिलों में अगले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

इन जिलों में बारिश की संभावना
शुक्रवार को शहडोल, भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद, रीवा, ग्वालियर, इंदौर और चंबल संभाग के कई जिलों में आंशिक बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने शहडोल, होशंगाबाद संभागों समेत कटनी, नरसिंगपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, विदिशा और रायसेन जिलों में भी तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं कई जिलों में बादलों की चमक-गरज के साथ हवाएं और तेज बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

यह मौसम रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, भोपाल और होशंगाबाद संभाग के जिलों में देखने को मिल सकता है। बता दें कि जुलाई माह से पहले ही मानसून ब्रेक शुरू हो गया था। तभी से बारिश के आसार नहीं दिखाई दिए हैं। अब एक बार फिर मानसून ब्रेक खत्म होने जा रहा है। प्रदेश में फिर से मानसून दस्तक दे सकता है। हालांकि माना जा रहा है कि प्रदेश में 10-11 जुलाई के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। लेकिन उसके पहले से ही मानसून ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article