Rain In Mp: प्रदेश के 14 जिलों में बन रहे हैं सूखे के हालात, इस दिन से झमाझम बारिश की संभावना

Rain In Mp: प्रदेश के 14 जिलों में बन रहे हैं सूखे के हालात, इस दिन से झमाझम बारिश की संभावनाRain In Mp: Drought conditions are being created in 14 districts of the state, there is a possibility of rain from this day

Rain In Mp: प्रदेश के 14 जिलों में बन रहे हैं सूखे के हालात, इस दिन से झमाझम बारिश की संभावना

भोपाल। प्रदेश में पिछले दिनों से बारिश का सिलसिला थम गया है। बुधवार को भी राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में धूप खिली रही। मौसम विभाग (Heavy Rain in Madhya Pradesh) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगर आने वाले दिनों में बारिश नहीं होती है तो 14 जिलों में सूखे के हालात बन सकते है। प्रदेश में अब तक 3 फीसदी बारिश कम हुई है। 14 जिले ऐसे हैं जहां ओसत से कम बारिश दर्ज की गई है। जिस कारण सूखे के हालत बन सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 685.5 मिलीमीटर बारिश हुई है वहीं सामान्य बारिश का आंकड़ा 7087 है। इस हिसाब से प्रदेश में अब तक 3 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने इस माह के अंत तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बन रहा है। जिससे प्रदेश में फिर से झमाझम बारिश हो सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 27 अगस्त के बाद से प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है।

इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग(IMD) के मुताबिक प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद बनी हुई है। वहीं बुधवार को राजधानी भोपाल में बौछारे पड़ी है जिससे तापमान में ठंडक महसूस की गई। वहीं अगले 24 घंटों में आज शहडोल, जबलपुर,भोपाल,होशंगाबाद,इंदौर,उज्जैन,ग्वालियर और चंबल जिले में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। इसके साथ ही आज सागर के सभी संभागो में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग (IMD Bhopal) के अनुसार नीमच, दतिया, मुरैना, मंदसौर, भिंड, शिवपुरी, झाबुआ, शाजापुर, आगर-मालवा, बैतूल, राजगढ़, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर जिलों में बिजली चमकने (Heavy Rain In MP) के अलावा बादल गरजने के साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश के शाजापुर, देवास, नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, उज्जैन, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, भिंड, आगर-मालवा, मुरैना और रतलाम में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।

इसलिए होगी बारिश
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ‘मानसून ट्रफ’ राज्य के टीकमगढ़ और सीधी जिलों से होकर गुजर रहा है। इस कारण चक्रबाती हवाओं का दबाव मप्र के ऊपर बना हुआ है। इन दोनों सिस्टम्स के एक्टिव होने के कारण नमी आ रही है। इसी को देखते हुए प्रदेश के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि बीते दो दिनों से प्रदेश में मॉनसून थम गया है। बुधवार को राजधानी भोपाल में हल्की बौछारे देखी गई जिसके बाद तापमान में गिरावट हुई है। गुरूवार को राजधानी में सुबह से ही धूप-छाव की स्थिति बनी हुई है।

Weather UpdatesMP Breaking News Hindi weather update weather forecast today weather forecast for mp Weather forecast Weather Alert todays weather alert Today Weather today MP politics News Today MP Breaking News rain news rajasthan Rain in Uttar Pradesh Rain in MP rain in bihar Rain alert in Madhya Pradesh rain alert pradesh ka mausam Pradesh Breaking Hindi mp weather update mp weather today MP Weather Report national MP Weather Report MP Weather News mp weather MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news in hindi mp news hindi mp monsoon news mp me barish MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines mp hindi news MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Monsoon Updates monsoon news monsoon in mp monsoon in kerala Meteorological Department monsoon mausam update mausam alert MADHYA PRADESH weather Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh HP Madhya Pradesh Heavry Rain Madhya Pradesh Chhattisgarh Madhya Madhya Pradesh News Madhya Latest bhopal news kerala monsoon Indian Meteorology Department India Meteorological Department in Hindi live mausam IMD Weather Forecast IMD Warning IMD predicted Rainfall IMD issued Yellow alert IMD imd alert imd cyclonic storm 'Yas' IMD Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Hindi News Channel Hindi MP Samachar in Hindi Hindi MP Breaking News In Hindi Hindi Madhya Pradesh News Heavy Rain in Madhya Pradesh heavy rain Delhi Hindi News cyclone yaas live tracking Chance of rain in these 3 districts bhopal news in hindi bhopal news bhopal me barish Bhopal Headlines aaj ka mausam kaisa rahega aaj ka mausam 2021 MP Breaking News
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article