नॉन इंटरलांकिग कार्य से ट्रेनें प्रभावित: 22 ट्रेन निरस्त, सोमनाथ एक्सप्रेस सहित 7 ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

Train Cancelled: अप्रैल में 22 ट्रेन निरस्त और 7 ट्रेनें डायवर्ट रूट से होकर चलेंगी। पूरी लिस्ट देंखे पढ़ें बंसल न्यूज डिजिटल पर...

Holi पर एमपी के कई रूट पर रेलवे ने शुरु की Special Train, जानें पूरा शेड्यूल

   हाइलाइट्स

  • अप्रैल के महीने में प्रभावित रहेगा रेल यातायात
  • 8 से 23 अप्रैल तक कुछ ट्रेनें रहेंगी निरस्त
  • 15 अप्रैल से 5 मई तक डायवर्ट रूट से चलेगी ट्रेन

Train Cancelled: प्री-नॉन इंटरलांकिग एवं नॉन इंटरलांकिग कार्य के कारण ट्रेन यातायात पर प्रभाव पड़ा है। अप्रैल महीने में 22 ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

वहीं सोमनाथ एक्सप्रेस सहित 7 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से होकर चलेगी।

   विंध्याचल और राज्यरानी एक्सप्रेस निरस्त  

गाड़ी संख्या 11272/71 भोपाल-इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस 14 से 16 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस 14 से 16 अप्रैल तक और 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस 15 से 17 अप्रैल तक निरस्त (Train Cancelled) रहेगी।

   पैसेंजर और मेमू ट्रेन भी हुई रद्द

गाड़ी संख्या 01885 बीना-दमोह पैसेंजर 14 से 16 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। वहीं 01886 दमोह-बीना पैसेंजर 15 से 17 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 06603/04 बीना-कटनी मुरवाड़ा-बीना मेमू 14 से 16 अप्रैल तक निरस्त (Train Cancelled) रहेगी।

   ये ट्रेनें भी रहेंगी निरस्त

1- गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरोली एक्सप्रेस 10, 13, 17 और 20 अप्रैल को निरस्त रहेगी।

2- गाड़ी संख्या 22166 सिंगरोली-भोपाल एक्सप्रेस 11, 16, 18 और 23 अप्रैल को निरस्त रहेगी।

3- गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 08 और 15 अप्रैल को निरस्त रहेगी।

4- गाड़ी संख्या 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 10 और 17 अप्रैल को निरस्त रहेगी।

5- गाड़ी संख्या 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस 10 और 17 अप्रैल को निरस्त रहेगी।

6- गाड़ी संख्या 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस 12 और 19 अप्रैल को निरस्त रहेगी।

7- गाड़ी संख्या 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस 08 और 15 अप्रैल को निरस्त रहेगी।

8- गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन 11 और 18 अप्रैल को निरस्त रहेगी।

9- गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस 12 और 19 अप्रैल को निरस्त रहेगी।

10- गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस 13 और 20 अप्रैल को निरस्त रहेगी।

   परिवर्तित मार्ग से होकर चलेगी सोमनाथ एक्सप्रेस

15 अप्रैल को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 11466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस जो कि जबलपुर-कटनी मुड़वारा-बीना-भोपाल होकर चलती है, उसे परिवर्तित मार्ग (Train Diverted Route) जबलपुर-इटारसी-भोपाल होकर चलाई जायेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11465 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस जो कि भोपाल-बीना-कटनी मुड़वारा-जबलपुर होकर चलती है, उसे परिवर्तित मार्ग भोपाल-इटारसी-जबलपुर होकर चलाई जाएगी।

   रद्द की जगह अब ये ट्रेन डायवर्ट रूट से चलेगी

1. गाड़ी संख्या 15045 गोरखपुर-ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस 11.04.2024, 18.04.2024, 25.04.2024, 02.05.2024 एवं 09.05.2024 को ग्वालियर-गुना-मक्सी होकर (Train Diverted Route) गंतव्य के लिये चलाई जायेगी।

गाड़ी संख्या 15046 ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 14.04.2024, 21.04.2024, 28.04.2024, 05.05.2024 एवं 12.05.2024 को मक्सी-गुना-ग्वालियर होकर गंतव्य के लिये चलाई जायेगी।

उक्त अवधि में यह गाड़ी वीरांगना लक्ष्मीबाई-बीना-अशोकनगर स्टेशनों के मध्य दोनों दिशाओं में निरस्त (Train Cancelled) रहेगी।

ये भी पढ़ें: फीस एक्ट में प्रावधान, SC के निर्देश: निजी स्कूलों की फीस का ब्यौरा देने वाला विकल्प फिर भी गायब

2. गाड़ी संख्या 19053 सूरत-मुज़फ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 12.04.2024, 19.04.2024, 26.04.2024, 03.05.2024 एवं 10.05.2024 को मक्सी-गुना-ग्वालियर होकर (Train Diverted Route) गंतव्य के लिये चलाई जायेगी।

गाड़ी संख्या 19054 मुज़फ्फरपुर-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस 14.04.2024, 21.04.2024, 28.04.2024, 05.05.2024 एवं 12.05.2024 को ग्वालियर-गुना-मक्सी होकर गंतव्य के लिये चलाई जाएगी।

उक्त अवधि में यह गाड़ी वीरांगना लक्ष्मीबाई-बीना-अशोकनगर स्टेशनों के मध्य दोनों दिशाओं में निरस्त (Train Cancelled) रहेगी।

संबंधित खबर: RKMP से जुलाई में शुरु होगी प्राइवेट ट्रेनें: आपके सफर पर ये असर, क्या अडानी ग्रुप भी ले रहा रुचि?

3. गाड़ी संख्या 20481 भगत की कोठी-तिरूचिरापल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस 10.04.2024, 17.04.2024, 24.04.2024, 01.05.2024 एवं 08.05.2024 को कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल होकर (Train Diverted Route) गंतव्य के लिये चलाई जायेगी।

गाड़ी संख्या 20482 तिरूचिरापल्ली-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस 13.04.2024, 20.04.2024, 27.04.2024, 04.05.2024 एवं 11.05.2024 को भोपाल-संत हिरादाराम नगर-नागदा-कोटा होकर गंतव्य के लिये चलाई जायेगी।

उक्त अवधि में यह गाड़ी सवाई माधोपुर-सोगारिया-गुना-अशोकनगर-बीना स्टेशनों के मध्य दोनों दिशाओं में निरस्त (Train Cancelled) रहेगी।

संबंधित खबर: IRCTC Special Train: देवभूमि उत्तराखंड के तीर्थों के करने हैं दर्शन, ये ट्रेन इस तारीख को होगी रवाना, इतना रहेगा किराया

   भोपाल और रीवा एक्सप्रेस भी प्रभावित

गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 13 से 15 अप्रैल तक और 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 15 से 17 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 11703 रीवा-डॉ.अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस 14 अप्रैल और 11704 डॉ.अम्बेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस 16 अप्रैल को निरस्त (Train Cancelled) रहेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article