Railway Recruitment 2022: 12वीं पास और ग्रेजुएट्स के लिए निकली रेलवे में वैकेंसी, 35 हजार सैलरी

Railway Recruitment 2022: 12वीं पास और ग्रेजुएट्स के लिए निकली रेलवे में वैकेंसी, 35 हजार सैलरी Railway Recruitment 2022 Vacancy in Railways for 12th pass and graduates vkj

Railway Recruitment 2022: 12वीं पास और ग्रेजुएट्स के लिए निकली रेलवे में वैकेंसी, 35 हजार सैलरी

Railway Recruitment 2022: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। पश्चिम मध्य रेलवे ने कई पदों पर भर्ती (Railway Recruitment 2022) के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती GDCE कोटे के तहत होगी। भर्ती के के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई 2022 तक किया जा सकता है।

इन पदों पर होगी भर्ती

रिक्त पदों की कुल संख्या 121 है।
स्टेशन मास्टर - 8 पद
सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क - 38 पद
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट - 9 पद
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क - 30 पद
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट - 8 पद
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट - 28 पद

क्या है योग्यता/उम्र सीमा

जनरल कैंडीडेट के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। OBC के लिए उम्र सीमा 18 से 45 साल है। SC/ST - एससी/एसटी के लिए उम्र सीमा 18 से 47 साल है। स्टेशन मास्टर, स्टेशन कमर्शियल कम टिकट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पद (Railway Recruitment 2022)  के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है। वहीं कमर्शियल सह टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों के लिए कैंडीडेट का 12वीं पास होना जरूरी है।

क्या है सैलरी

स्टेशन मास्टर - 35,400
सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क - 29, 200
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट - 29, 200
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क - 21,700
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट - 19, 900
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट - 19, 900 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।

आवेदन कैसे करें

1: ऑफिशियल वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
2: GDCE Notification No 01/2022 के लिंक पर जाएं।
3: New Registration के लिंक पर जाएं।
4: मांगी गई जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन करें।
5: फोटो और साइन अपलोड करें।
6: एप्लीकेशन फीस जमा करें।
7: सभी प्रक्रिया पूरी करें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article