Railway Recruitment 2022: भारतीय रेलवे में निकली 10वीं पास के लिए भर्तियां

Railway Recruitment 2022: भारतीय रेलवे में निकली 10वीं पास के लिए भर्तियां Railway Recruitment 2022 Recruitment for 10th pass out in Indian Railways vkj

Railway Recruitment 2022: भारतीय रेलवे में निकली 10वीं पास के लिए भर्तियां

Railway Recruitment 2022: अगर आप बेरोजगार है और एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में है और आप 10वीं पास हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (Railway Recruitment 2022 ) ने अपरेंटिस पदों पर नौकरियां निकाली है। जिसके लिए रेलवे की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

रेलवे की नौकरी पाने के लिए इच्छुक उम्मीदवार 30 जून की रात 10 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। इसमें कुल 5,636 पोस्ट को भरा जाना है। उम्मीदवारों को नौकरी (Railway Recruitment 2022 ) के लिए अप्लाई करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिग्री होना जरूरी है। इन पदों (Railway Recruitment 2022 ) के लिए आयु सीमा 15 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है। मैट्रिक एवं आईटीआई में मिले मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट को तैयार किया जाएगा। इस नौकरी (Railway Recruitment 2022 ) को पाने के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई एग्जाम नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे।

कैसे कर सकते हैं अप्लाई

भारतीय रेलवे में नौकरी (Indian Railways Jobs) के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘जनरल इन्फो’ सेक्शन पर जाकर 'रेलवे रिक्रूटमेंट सेल' (Railway Recruitment Cell) के टैब पर क्लिक करना होगा। फिर आवेदन के लिंक पर जाकर डिटेल को सावधानीपूर्वक भरना होगा। इसके बाद यहां डॉक्यूमेंट अपलोड कर आवेदन जमा करना होगा।

जानिए कहां निकली है कितनी वैकेंसी

कटिहार (केआईआर) और टीडीएच कार्यशाला: 919
अलीपुरद्वार (एपीडीजे): 522
रंगिया (आरएनवाई): 551
लुमडिंग (एलएमजी), एस एंड टी / वर्कशॉप / एमएलजी (पीएनओ) और ट्रैक मशीन / एमएलजी: 1140
तिनसुकिया (TSK): 547
नई बोंगाईगांव कार्यशाला (एनबीक्यूएस) और ईडब्ल्यूएस / बीएनजीएन: 1110
डिब्रूगढ़ कार्यशाला (डीबीडब्ल्यूएस): 847

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article