Railway exam: NTPC परीक्षा में धांधली पर रेल मंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- गंभीरता से होगी जांच

रेलवे की NTPC परीक्षा में धांधली के आरोप में छात्रों के बवाल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि एक लाख 40 हजार वैकेंसी है और एक करोड़ से ज्यादा आवेदन आए थे। इतनी बड़ी संख्या में परिक्षार्थी हों तो एक बार में परीक्षा लेना कठिन है, इस वजह से दो लेवल किया गया था। फिर भी हम अब इस पर विचार कर रहे हैं।

Railway exam: NTPC परीक्षा में धांधली पर रेल मंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- गंभीरता से होगी जांच

नई दिल्ली।  रेलवे की NTPC परीक्षा में धांधली के आरोप में छात्रों के बवाल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि एक लाख 40 हजार वैकेंसी है और एक करोड़ से ज्यादा आवेदन आए थे। इतनी बड़ी संख्या में परिक्षार्थी हों तो एक बार में परीक्षा लेना कठिन है, इस वजह से दो लेवल किया गया था। फिर भी हम अब इस पर विचार कर रहे हैं।

रेलवे आपकी संपत्ति

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैं अपने छात्र मित्रों से निवेदन करना चाहूंगा कि रेलवे आपकी संपत्ति है, आप अपनी संपत्ति को संभालकर रखें। आपकी जो शिकायतें और बिंदू अब तक उभर कर आए हैं उन सबको हम गंभीरता से देखेंगे। कोई भी छात्र कानून को हाथ में न ले।

छात्रों को भ्रमित न करें।

वैष्णव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कुछ लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं, मैं उनसे निवेदन करूंगा कि छात्रों को भ्रमित न करें। ये छात्रों, देश का मामला है, इसको हमें संवेदनशीलता से लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article