/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Navendu-PSD-279-3.jpg)
रायगढ़। Raigad Accident Big Breaking इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के घरघोड़ा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिसकी चपेट में आने से 26 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। इसके अलावा 2 लोगों की हालत बेहद गंभीर है।
जाने कैसे हुआ हादसा
आपको बताते चले कि, यह दर्दनाक सड़क हादसा रायगढ़ ज़िले के घरघोड़ा के पास हुआ है। यहां तड़के सुबह एक बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और एक ब्रिज से जा टकराई, जिससे बड़ा भयानक हादसा हुआ है।
घायलों का इलाज अस्पताल में जारी
इस घटना को लेकर एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया, "कुल 26 लोग घायल हैं, गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।" वहीं पर अब तक घटना के कारण का पता नहीं लग पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us