Raid on IAS Pooja Singhal: IAS पूजा सिंघल का नाम आया सामने ,सुबह-सुबह ED विभाग की बड़ी कार्रवाई….

झारखंड। Raid on IAS Pooja Singhal इन दिनों रांची की ताजातरीन खबरों में बड़े छापे की खबर सामने आ रही है जहां पर खान सचिव (IAS) पूजा सिंघल और उसके करीबियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है। जहां पहले दिन की कार्रवाई में 19.31 करोड़ कैश मिले हैं।
आज फिर से चला सर्च अभियान
आपको बताते चलें कि, आज दूसरे दिन की कार्रवाई में (IAS) पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के रांची स्थित पल्स हॉस्पिटल में सुबह-सुबह ED के अधिकारी जांच करने पहुंचे तो वहीं पर 11 ठिकानों पर आज भी सर्च अभियान जारी रहा। इसके अलावा बीते दिन शुक्रवार की कार्रवाई में 25 ठिकानों पर रेड मारी गई। जिसमें सबसे बड़ी रकम CA सुमन सिंह के रांची के हनुमान नगर आवास से 19.31 करोड़ कैश मिले हैं। कार्रवाई के दौरान करीब 150 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं। बताते चलें कि, आईएएस के संबंधियों के घर पर भी बड़ी रेड की गई है।
केंद्र सरकार ने पहले कर ली थी तैयारी
आपको बताते चलें कि, यह कार्रवाई सरकार द्वारा नियोजित ढंग से हुई है। जिसे लेकर केंद्र सरकार ने राजभवन से राज्य के दागी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सूची मांगी थी। जिस पर चार अधिकारियों के नाम सामने आए थे। बताते चलें कि, टीम ने कोलकाता, मुंबई, जयपुर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी दबिश दी। देर रात टीम सभी कागजातों को अपने साथ ले गई। खूंटी में हुए मनरेगा घोटाले में ED ने JE रामविनोद सिन्हा को गिरफ्तार किया था। उससे 4.25 करोड़ की संपत्ति भी जब्त हुई थी।
0 Comments