Advertisment

कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस सांसदों से मिले राहुल, प्रियंका

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पहुंचकर, पंजाब से पार्टी के उन सांसदों के साथ एकजुटता प्रकट की जो पिछले करीब 40 दिनों से कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे हैं।

Advertisment

पंजाब से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के लोकसभा सदस्य जसबीर गिल, गुरजीत औजला, रवनीत सिंह बिट्टू और कुछ अन्य नेता कृषि कानूनों के खिलाफ खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे हैं। उनकी मांग तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की है।

राहुल गांधी और प्रियंका कुछ देर तक पार्टी के इन सांसदों के साथ धरना स्थल बैठे और उनके साथ एकजुटता प्रकट की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘पंजाब और हरियाणा के किसान देश को भोजन दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी जमीन छीनना चाह रही है। वह अपने कुछ पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाना चाहती है।’’

Advertisment

धरने पर बैठे इन कांग्रेस सांसदों ने समर्थन देने के लिए वहा पहुंचने पर राहुल और प्रियंका को धन्यवाद दिया और तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग दोहराई।

भाषा हक हक मनीषा

मनीषा

Advertisment
चैनल से जुड़ें