/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/thygjhukm.jpg)
Team India: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करने वाले केएल राहुल को आईपीएल 2023 में आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गए थे। फिल्डिंग के दौरान राहुल की जांघ में चोट लग गई थी। अब लंदन में उनकी जांघ की सर्जरी सफल हुई है और वह रिकवरी की राह पर लोटते नजर आने लगे है।
यह भी पढ़ें... RCB VS RR: राजस्थान की हुई करारी हार, RCB की बढ़ी प्लेऑफ की उम्मीदें
गौरतलब है कि चोट की वजह से 7 जून को लंदन के द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से वह बाहर चुके है। चोट के बाद राहुल को सर्जरी की सलाह दी गई थी। वहीं अब उनकी सर्जरी सफल हो गई है। लंदन की गलियों में अपनी पत्नी आथिया शेट्टी के साथ राहुल नजर आए है।
WTC फाइनल में चोटिल राहुल की जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ईशान किशन को टीम में शामिल किया है। जबकि रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव और मुकेश कुमार को भी रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें...
CBI: कर्नाटक के DGP का प्रमोशन, बनाए गए CBI के नए डायरेक्टर
MPPSC Recruitment 2023: MPPSC एडमिट कार्ड जारी, यहां पर जानें परीक्षा पैटर्न व अन्य जानकारियां
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us