Rahul Ghadhi Pub Party : कांग्रेस और राहुल गांधी का असली चरित्र आया सामने, वायरल वीडियो पर बोले विश्वास सारंग,

भोपाल। राहुल गांधी के पब वाले Rahul Ghadhi Pub Party वीडियो पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में रंग रलिया मनाने जाते थे। राहुल कहते थे कि वो विदेश जाते हैं ध्यान और योग के लिये, लेकिन वहां जाकर वे भोग कर रहे हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं, यह नेहरू परिवार की संस्कृति रही है। राष्ट्रीय पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का पब में जाकर लड़कियों के साथ रंगरलियां मनाना से शर्मनाक कुछ भी नहीं।
विदेश में राहुल गांधी की पव पार्टी… pic.twitter.com/ftf9qwBxNT
— Bansal News (@BansalNewsMPCG) May 3, 2022
इटली की महारानी के बेटे से आप क्या अपेक्षा कर सकते हैं। राहुल गांधी कहते हैं कि देश में समस्याएं हैं, क्या उन समस्याओं का डिस्कशन करने वे लड़की के साथ पब गए थे। राहुल गांधी के इस कृत्य ने पूरे देश को शर्मसार किया है। मंत्री बोले, राहुल गांधी के इस कृत्य ने पूरे देश को शर्मसार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में रंग रलिया मनाने जाते थे। तो वहीं रामेश्चवर शर्मा ने इस वीडियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये अपनी खानदानी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
यह है कांग्रेस और Rahul Gandhi का असली चरित्र!
नेहरू परिवार की पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते @INCIndia के शहजादे @RahulGandhi pic.twitter.com/VZ2dVD4KvE— Vishvas Kailash Sarang (@VishvasSarang) May 3, 2022
0 Comments