Congreess News: भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस, 6200 किमी के सफर में कहां-कहां से गुजरेगी?

Congreess News भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस, मणिपुर से मुंबई तक जाएगी यात्रा राहुल गांधी रहेंगे मौजूद

Congreess News: भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस, 6200 किमी के सफर में कहां-कहां से गुजरेगी?

दिल्ली। Congreess News. 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस (Congreess News) ने एक और यात्रा निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी पार्टी के साथ भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे। 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होने वाली ये यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

https://twitter.com/INCIndia/status/1739897158491607531

14 राज्यों को कवर करेगी यात्रा
कांग्रेस (Congreess News), इस यात्रा के जरिए देश के 14 राज्यों को कवर करेगी। भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही इस यात्रा में भी मुख्य फोकस राहुल गांधी पर ही होगा। भारत न्याय यात्रा के जरिए राहुल बस और पैदल 6 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करेंगे।

मणिपुर से क्यों शुरू होगी यात्रा?
मणिपुर में हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं की वजह से कांग्रेस (Congreess News) ने इस राज्य से यात्रा की शुरूआत करने का फैसला किया है। खबर के मुताबिक कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मणिपुर की घटना को चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाना चाहती है इसलिए वहां से यात्रा निकालने का फैसला किया गया है।

संबंधित खबर:MP Congress: MP कांग्रेस कार्यकारिणी भंग, अब नए सिरे से होगी नियुक्तियां

भारत जोड़ो यात्रा को मिली थी कामयाबी
पिछले साल कांग्रेस (Congreess News) ने राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। इस यात्रा को जनता का भरपूर साथ मिला था इसी से उत्साहित कांग्रेस पार्टी ने भारत न्याय यात्रा निकालने का फैसला किया है।

संबंधित खबर:MP NEWS: कांग्रेस के नए प्रभारी के सामने फूटा जिलाध्यक्ष का गुस्सा, बैठक में बोले- नियुक्तियां हो जाती हैं, प्रभारी को पता नहीं होता

ये यात्रा सभी दलों की- कांग्रेस
कांग्रेस ने भारत न्याय यात्रा पर कहा की ये सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि सभी दलों की यात्रा है। I.N.D.I.A गठबंधन मिलकर ये यात्रा निकाल रहा है हालांकि I.N.D.I.A गठबंधन की तरफ से इस पर अभी कोई बयान नहीं आया है।
ये भी पढ़ें:

MP NEWS: मंत्री ना बनने पर छलका गोपाल भार्गव का दर्द, बोले- मंत्री-मुख्यमंत्री बनना मेरे हाथ में नहीं; उम्मीद थी मौका मिलेगा

MP News: पीएम नरेंद्र मोदी आज देवास की रुबीना बी से करेंगे वर्चुअल संवाद, विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत होगा आयोजन

CG News: स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर उप मुख्यमंत्री ने किया पलटवार, कही ये बात

MP News: पीएम नरेंद्र मोदी आज देवास की रुबीना बी से करेंगे वर्चुअल संवाद, विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत होगा आयोजन

Israel Embassy Blast: दिल्ली में इजरायल एंबेसी के पीछे धमाके की खबर, जांच में जुटी पुलिस, बरामद हुआ लेटर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article