Rahul Gandhi On Karnataka Result: बंद हुआ नफरत का बाजार खुली मोहब्बत की दुकान, जानिए क्या बोले राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी की जीत पर नेता राहुल गांधी का चेहरा खुशी से खिल गया है जिसे लेकर कहा कि, कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है।

Rahul Gandhi On Karnataka Result: बंद हुआ नफरत का बाजार खुली मोहब्बत की दुकान, जानिए क्या बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi On Karnataka Result: जहां पर कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है वहीं पर कांग्रेस पार्टी की जीत पर नेता राहुल गांधी का चेहरा खुशी से खिल गया है जिसे लेकर कहा कि, कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। बता दें कि, 224 सीटों पर कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

जाने क्या बोले राहुल गांधी

यहां पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए कहा कि, सबसे पहले मैं कर्नाटक के हमारे कार्यकर्ताओं को, हमारे नेताओं को बधाई देता हूं। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई। हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। कर्नाटक में नफ़रत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है। कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे।

जानिए कैसा रहा नतीजों की आंकड़ा

आपको बताते चलें कि, यहां पर चुनाव कमीशन के मुताबिक कांग्रेस 33 सीटों पर जीती है और 104 पर आगे है यानी कुल 137 सीटें। भाजपा को 15 पर जीत मिली है और 47 सीटों पर आगे है यानी कुल 62 सीटें। जेडीएस 4 सीटें जीती है और 17 पर आगे है, कुल 21 सीटें। अन्य 4 सीटों पर आगे चल रही है।

भाजपा की बोम्मई ने मानी हार

आपको बताते चले कि, जीत का पांसा पलटने के बाद भाजपा को कर्नाटक में बड़ा झटका लगा है जिसे लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पूरे नतीजे आने के बाद हम समीक्षा करेंगे और लोकसभा चुनाव में दमदार वापसी करेंगे।

Karnataka Assembly Election 2023: चुनाव में अपनी छाप छोड़ने में विफल रही भाजपा, जाने सीएम बोम्मई का बयान

कर्नाटक कांग्रेस चीफ का भव्य स्वागत

आपको बताते चले कि, यहां पर  बहुमत मिलने के बाद कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार रो पड़े। उन्होंने कहा, "मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थीं, तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझ पर भरोसा था।" कांग्रेस ने कल यानी रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। बता दें कि, कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामनगर में कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार का भव्य स्वागत किया।

कांग्रेस सांसद का जयराम नरेश का बयान

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने  कहा कि, आज जो कांग्रेस की निर्णायक जीत है वह पीएम मोदी की निर्णायक हार है। प्रधानमंत्री के अलावा प्रचार में और किसी का चेहरा नहीं दिखा। नड्डा जी ने कहा कि अगर आप कांग्रेस को वोट देंगे तो पीएम का आशीर्वाद नहीं मिलेगा। पीएम खुद डबल इंजन की बात करते रहे, जिसे जनता ने नकार दिया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article