Advertisment

Assembly Election 2024: कांग्रेस ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी, खरगे-गांधी के कंधों पर होगी वापसी की जिम्मेदारी

Assembly Election 2024: महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

author-image
aman sharma
Assembly Election 2024: कांग्रेस ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी, खरगे-गांधी के कंधों पर होगी वापसी की जिम्मेदारी

Assembly Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 समाप्त होने के बाद इसी साल देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव 2024 होंगे। ये चुनाव महाराष्ट्र, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और झारखंड में होंगे।

Advertisment

चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी चुनावी तैयारियों में पहले ही जुट गई है। आज कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन चार राज्यों की चुनावी तैयारी का रोडमैप तैयार करेंगे, जिसकी शुरुआत झारखंड से करेंगे।

विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी झारखंड के शीर्ष नेताओं से बातचीत करके विधानसभा चुनाव के लिए स्ट्रेटजी तैयार की जाएगी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह मीटिंग दिल्ली में आयोजित की जाएगी या फिर खरगे और राहुल गांधी स्वयं इन राज्यों में जाएंगे।

अक्टूबर में हो सकते हैं चुनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबाकि, चुनाव आयोग झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 को अक्तूबर में आयोजित कर सकता है। वहीं, कांग्रेस यहां भी गठबंधन में चुनाव लड़ सकती है, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा दो सीटों को लेकर विवाद खड़े कर सकती है। दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव में मांडू के भारतीय जनता विधायक जेपी पटेल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Advertisment

वहीं, पोडैयाहाट से झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) पार्टी की ओर से प्रदीप यादव का टिकट दिया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था, जिसके बाद कांग्रेस हर हाल में अपने इन दलबदलू विधायकों को इन दो सीटों से मैदान में उतारना चाहेगी।

गौरतलब है कि, पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 31 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उनके पास 17 सीटें हैं। वहीं, दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से उन्हें 29 सीटों पर जीत मिली थी। बता दें कि झारखंड की वर्तमान सरकार का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्त हो रहा है।

इन राज्यों में भी होंगे चुनाव

झारखंड के अलावा महाराष्ट्र में अक्टूबर 2024, हरियाणा में अक्टूबर 2024 और जम्मू कश्मीर में सितंबर में विधानसभा चुनाव आयोजित किए जा सकते हैं। इसको लेकर भी कांग्रेस पार्टी काफी उत्साहित है। सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर में 30 सितंबर से पहले विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisment

वहीं, दूसरी ओर महाराष्ट्र राज्य सरकार का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। जबकि हरियाणा सरकार का कार्यकाल भी 3 नवंबर को खत्म हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग 20 अगस्त के बाद चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के अपडेशन को लेकर चुनाव आयोग ने आदेश जारी कर दिया, जो कि 20 अगस्त तक पूरा होना है।

बीजेपी की तैयारियां तेज

विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। उन्होंने 18 जून को महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर को लेकर चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों का ऐलान कर दिया था। इस में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया गया था

Advertisment

वहीं सह प्रभार के तौर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को चुना गया था। हरियाणा विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान को सौंपा गया है, वहीं, सह प्रभारी के तौर पर त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब को सह प्रभारी बनाया गया है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का किला फतेह करने की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें चुनाव प्रभार नियुक्त किया गया है। जबकि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को राज्य का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के लिए केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें- Parliament Session 2024: आज से शुरू संसद का पहला सत्र, स्पीकर के चुनाव से NEET पर बवाल तक; ऐसे रहने वाले हैं 10 दिन

Advertisment

ये भी पढ़ें- UGC NET Paper Leak: बिहार के नवादा में CBI टीम पर लाठी-डंडों से हमला, पेपर लीक केस की जांच के लिए पहुंचे थे अधिकारी

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें