Advertisment

राहुल गांधी ने भंडारा के अस्पताल में आग लगने की घटना पर दु:ख जताया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में भंडारा जिले के एक अस्पताल में आग लगने से 10 शिशुओं की मौत पर शनिवार को दु:ख जताया और राज्य सरकार से पीड़ित परिवारों की हरसंभव सहायता करने की अपील की।

Advertisment

उन्होंने ट्वीट किया, 'भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना बहुत ही दुखद है। बच्चों के परिवारों के साथ मेरी संवेदना है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, 'मैं महाराष्ट्र सरकार से अपील करता हूं कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जाए।'

महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात विशेष नवजात देखरेख इकाई में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई।

Advertisment

जिला सिविल सर्जन प्रमोद खंडाते ने बताया कि भंडारा जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात एक बजकर 30 मिनट के आसपास आग लग गयी। इकाई में 17 बच्चे थे, जिनमें से सात को बचा लिया गया।

भाषा हक वैभव

वैभव

Advertisment
चैनल से जुड़ें