राहुल ने उठाई टोकरी: उमरिया के जंगलों में महुआ बीन रही थी महिलाएं, अचानक रुकवाया काफिला

Lok Sabha Chunav 2024: राहुल ने उठाई टोकरी: उमरिया के जंगलों में महुआ बीन रही थी महिलाएं, अचानक रुकवाया काफिला

राहुल ने उठाई टोकरी: उमरिया के जंगलों में महुआ बीन रही थी महिलाएं, अचानक रुकवाया काफिला

   हाइलाइट्स

  • अचानक उमरिया के जंगलों में पहुंच गए राहुल
  • जंगलों में महुआ बीन रही थी आदिवासी महिलाएं
  • शहडोल से उमरिया जाते वक्त की महिलाओं से बात

Lok Sabha Chunav 2024: हेलिकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने के चलते शहडोल में रात गुजारने वाले राहुल गांधी मंगलवार सुबह जबलपुर के लिए रवाना हुए। शहडोल से उमरिया जाते वक्त राहुल गांधी को महिलाएं महुआ बीनती नजर आईं। इन महिलाओं को देख राहुल ने अपना काफिला रुकवाया और महिलाओं के बीच जा पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने महिलाओं से चर्चा भी की।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1777651744358404231

   राहुल गांधी ने बीने महुआ

महुआ बीन रही महिलाओं के बीच पहुंचे राहुल गांधी ने अपने हाथों महिलाओं से टोकरी ली और अपने हाथों से महुआ बीने और टोकरी में रखे। साथ ही साथ उनसे उनकी समस्या भी जानी।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कांग्रेस को वोट डालने की अपील की अपील भी की। राहुल ने कहा कि अगर (Lok Sabha Chunav 2024) कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम आपके हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम जरूर उठाएंगे। आदिवासी महिला और पुरुषों के लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे।

आपको बता दें कि बीती रात शहडोल में गुजारने वाले राहुल गांधी ने बांधवगढ़ से लगे जंगल क्षेत्र में एक ढाबे पर खाना खाया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे। अलसुबह राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें: शहडोल की सभा के बाद जाना था जबलपुर, खत्म हो गया राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर का फ्यूल, अब एमपी में गुजरेगी रात?

   हेलीकॉप्टर का फ्यूल हो गया था खत्म 

राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सिवनी और शहडोल लोकसभा सीटों (Lok Sabha Chunav 2024) पर जनसभा को संबोधित करने मध्य प्रदेश आए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने सिवनी में सभा को संबोधित किया।

इसके बाद शहडोल के बाणगंगा मेला मैदान में भी सभा ली। इसके बाद लौटते समय राहुल के हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो गया था। मौसम के खराब होने की वजह से वे देर रात उड़ान नहीं भर पाए थे। जिसकी वजह से राहुल को शहडोल में ही रात  गुजारनी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें: Loksabha Seat Khajuraho: I.N.D.I.A. से सपा प्रत्‍याशी का नामांकन रद्द, क्‍या Chunav में BJP को मिला वॉकओवर ?

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article