Bharat Jodo Nyay Yatra: आज से शुरू होगी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', मणिपुर से होगा आगाज और मुंबई में होगी खत्म

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत रविवार से मणिपुर की राजधानी इंफाल से हो रही है।

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू, राहुल गांधी का मोदी पर तंज

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत रविवार से मणिपुर की राजधानी इंफाल से हो रही है। राहुल गांधी की अगुवाई में यह यात्रा पूर्व से पश्चिम की ओर निकलेगी, जो 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी रविवार सुबह 11 बजे इंफाल आ रहे हैं। वहां से खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे। 2016 में इस युद्ध स्मारक की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने की थी।

https://twitter.com/ANI/status/1746375131407204613

इस युद्ध स्मारक का महत्व केवल मणिपुर के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए है। जयराम ने कहा, यहां से राहुल गांधी थौबल जाएंगे, जहां से यात्रा की शु़रुआत होगी। यात्रा को हरी झंडी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिखाएंगे।

इस मौके पर कांग्रेस के कई मुख्यमंत्रियों समेत तमाम बड़े नेता जुटेंगे।

यात्रा के लिए इसलिए चुना गया मणिपुर को

मणिपुर से यात्रा की शुरुआत करने के पीछे रमेश का कहना था कि पिछले आठ महीने ये मणिपुर अशांत है। वह तकलीफ से गुजर रहा है।

इन आठ महीनों में मणिपुर में जो अन्याय हुआ है, उसे लेकर इन आठ महीनों में पीएम मोदी को मणिपुर आने का वक्त नहीं मिला।

संबंधित खबर:

Congreess News: भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस, 6200 किमी के सफर में कहां-कहां से गुजरेगी?

यहां के सीएम और न ही राजनीतिक दल के नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिलने का वक्त मिला। यहां तक कि पीएम अपने विभाग के एक राज्य मंत्री जो इस राज्य से आते हैं, उनसे भी नहीं मिले। न ही पीएम ने अपनी चुप्पी तोड़ी।

आज देश के सामने एक ऐसी विचारधारा की चुनौती है जो ध्रुवीकरण, अमीरों को और अमीर बनाने, राजनीतिक तानाशाही में विश्वास करती है।

अगर शर्तें नहीं मानी तो यात्रा की अनुमति होगी रद्द- मणिपुर सरकार

वहीं मणिपुर सरकार ने 14 जनवरी को थोबल जिले से कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू किये जाने से जुड़े कार्यक्रम पर पाबंदियां लगाते हुए कहा है कि यह कार्यक्रम एक घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए और इसमें भाग लेने वालों की अधिकतम संख्या 3,000 हो।

थोबल उपायुक्त कार्यालय ने 11 जनवरी को अनुमति आदेश जारी किया था और इसे पार्टी ने यात्रा से एक दिन पहले शनिवार को संवाददाताओं से इसे साझा किया।

अनुमति आदेश में कहा गया है कि कार्यक्रम एक घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए क्योंकि आयोजन स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा हुआ है तथा यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ना होगा।

इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम में भाग लेने वालों की अधिकतम संख्या 3,000 तक सीमित रहनी चाहिए। कांग्रेस ने आयोजन स्थल इम्फाल पैलेस ग्राउंड से बदलकर थोबल में एक निजी मैदान किया है।

संबंधित खबर:

Rahul Gandhi News: इस बार छत्तीसगढ़ आएगी राहुल गांधी की ‘भारत न्याय यात्रा’ जानिए राज्य के किन जिलों से गुजरेंगे राहुल

इससे पहले, भाजपा नीत एन बिरेन सिंह सरकार ने लोगों की संख्या 1,000 सीमित करते हुए इम्फाल के पैलेस ग्राउंड से यात्रा शुरू करने की सशर्त मंजूरी दी थी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी, 6,713 किमी होगी यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के कुल 15 राज्यों से होकर गुजरेगी।  इस दौरान 110 जिले, 100 लोकसभा सीट और 337 विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा।  ये यात्रा कुल 6713 किलोमीटर की होगी।

जिन 15 राज्यों से यह यात्रा गुजरेगी उसमें मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल है।  महाराष्ट्र के मुंबई में इस यात्रा का समापन होगा।

ये भी पढ़ें:

 Expert Collapses in live tv show: केरल में लाइव टीवी शो के दौरान बेहोश होकर गिरे कृषि एक्सपर्ट, हुई मौत

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने खुलवाए 2 साल से बंद सरकारी स्कूल के गेट, बच्चियों ने लगाए जय श्रीराम

Bengal Sadhu Mob Lynching: यूपी के साधुओं के साथ बंगाल में शर्मसार करने वाली घटना, निर्वस्त्र कर पीटा

Mohan Yadav: आज शहडोल-उज्जैन के दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, जन आभार यात्रा में शामिल होकर देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

Karan Singh Verma: मोहन के मंत्री करण सिंह वर्मा की चेतावनी, मंच से बोले- किसानों का पैसा खाया तो सस्पेंड कर दूंगा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article