Bharat Jodo Nyay Yatra: जलपाईगुड़ी से आज फिर शुरू होगी राहुल की न्याय यात्रा, 670 रुपये में मिलेगी राहुल गांधी की साइन की हुई टीशर्ट

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के विश्राम के बाद रविवार दोपहर को फिर से अपने सफर पर निकल पड़ेगी।

Bharat Jodo Nyay Yatra: जलपाईगुड़ी से आज फिर शुरू होगी राहुल की न्याय यात्रा, 670 रुपये में मिलेगी राहुल गांधी की साइन की हुई टीशर्ट
  • राहुल जलपाईगुड़ी से शामिल होंगे
  • कांग्रेस ने पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया
  • बंगाल में चलेगा ‘डोनेट फॉर न्याय’ अभियान

Bharat Jodo Nyay Yatra: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के विश्राम के बाद रविवार दोपहर को फिर से अपने सफर पर निकल पड़ेगी। लोकसभा चुनाव से पहले 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में पहुंच चुकी है।

https://twitter.com/i/status/1751482963332849990

राहुल गांधी आज जलपाईगुड़ी से यात्रा के अगले चरण की शुरुआत करने जा रहे हैं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा 25 जनवरी की सुबह असम से पश्चिम बंगाल में प्रवेश की थी। कूचबिहार में रोड शो करने के बाद राहुल गांधी दो दिन के ब्रेक के लिए नई दिल्ली रवाना हो गए थे।

कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के फंड के लिए अपना ‘डोनेट फॉर जस्टिस’ क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया।  अभियान के तहत, लोगों को उनके दान के बदले में राहुल गांधी के द्वारा साइन की गई टी-शर्ट और लेटर मिलेगा।

   ‘डोनेट फॉर जस्टिस’ क्राउडफंडिंग अभियान

https://twitter.com/INCIndia/status/1751195408846729548?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1751195408846729548%7Ctwgr%5Eeb25d25f154519b4a59ec6dc0032e1750bc92a97%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news18.com%2Fnews%2Fnation%2Fcongress-bharat-jodo-nyay-yatra-crowdfunding-offer-rahul-gandhi-signed-tshirt-and-nyay-kit-8022726.html

शनिवार को ‘डोनेट फॉर न्याय अभियान' शुरू होने के बाद कुछ घंटे भीतर ही दो करोड़ रुपये की राशि एकत्र हो गई।  माकन के अनुसार, इससे पहले कांग्रेस द्वारा चलाए गए ‘डोनेट फॉर देश' अभियान के तहत एक महीने में 17 करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्र हुई थी।

उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान का मकसद सिर्फ चंदा एकत्र करना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लोकसभा चुनाव से पहले गोलबंद करना भी है।

   खरगे ने ममता से की बंगाल में यात्रा और राहुल के लिए सुरक्षा की मांग

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए सुचारू मार्ग और राहुल गांधी एवं अन्य नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित निर्देश दिए जाएं।

खरगे ने ममता बनर्जी से कहा, अब यात्रा अगले कुछ दिनों में बंगाल से होकर गुजर रही है। मुझे अवगत कराया गया है कि कुछ शरारती तत्व फिर से यात्रा में परेशानी पैदा कर सकते हैं…मैं आपसे अनुरोध करने के लिए लिख रहा हूं कि आप बंगाल में यात्रा को सुचारू रूप निकालने और राहुल गांधी सहित सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित निर्देश जारी करें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article