Nyay Yatra: राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज बिहार में प्रवेश की, राज्य में करीब 2 साल बाद आए कांग्रेस नेता

Nyay Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से आगे बढ़ी है।

Nyay Yatra: राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज बिहार में प्रवेश की, राज्य में करीब 2 साल बाद आए कांग्रेस नेता

हाइलाइट

  • बिहार से न्याय मांगने आ रहे राहुल गांधी
  • बिहार में दाखिल हुई कांग्रेस की न्याय यात्रा
  • ऐसा रहेगा आज यात्रा का शेड्यूल

Nyay Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से आगे बढ़ी है। आज यह यात्रा बिहार में दाखिल हुई ।

https://twitter.com/i/status/1751836042376933589

राहुल गांधी बस में बैठे हुए लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। उत्तरी दिनाजपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के किशनगंज में दाखिल हुई ।

   फरिंगगोला चेकपोस्ट के समीप हुआ स्वागत

किशनगंज के लोकसभा समन्वयक केशर सिंह ने बताया कि न्याय यात्रा के क्रम में बंगाल से किशनगंज पहुंचने से पहले बंगाल की सीमा पर स्थित फरिंगगोला चेकपोस्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा।

यहां से वोल्बो बस के जरिए कैलटैक्स चौक पहुंचेंगे। यहां भी उनके स्वागत का इंतजाम है। इसके बाद यहां से बस या कार में बैठकर बिहार बस स्टैंड पहुंचेंगे। जहां से स्टेडियम तक करीब 1. 9 किमी उनकी पैदल यात्रा होगी।

सीआरपीएफ सहित अन्य सुरक्षा एजेंसी के जिम्मे उनकी सुरक्षा रहेगी। किशनगंज में जिला पुलिस के पदाधिकारी व जवान की सुरक्षा रहेगी।

   राहुल के आगमन से पहले नई सरकार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल का आज सीमांचल आगमन हो रहा है।  वहीं उनके स्वागत में कांग्रेस के 19 विधायक मौजूद रहेंगे।  राहुल के से पहले ही बिहार की सराकर में भारी बदलाव हुआ है।

इस बार आइएनडीआइए के सूत्रधार नीतीश कुमार ने बीजेपी से हाथ मिला लिया है, जिससे विपक्षी एकता में दरार आ गई है।  नीतीश कुमार के पाला बदलने से महागठबंधन के दूसरे घटक दलों के साथ कांग्रेस भी अब धराशायी हो गई है।

   यादव कॉलेज मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे

राहुल गांधी कजला मनी चौक, पूठी मारी हाट, सोंथा, राज सुंदर बारी चौक, शीतल नगर, चारगदिया बॉर्डर (अररिया), जहांनपुर, जहांनपुर रानी, रानी चौक, हरवा चौक, किसान कॉलेज चौक जोकीहाट, काकन चौक, तारन चौक, बरगाछी चौक, कुर्साकांटा मोर, अररिया जीरोमाइल, अररिया चांदनी चौक, मां काली मंदिर अररिया पहुंचेगे। रात्रि विश्राम यादव कॉलेज मैदान में करेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article