Rahul Gandhi Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल MP में करेगी प्रवेश, सिंधिया के गढ़ समेत इन लोकसभा सीट से होकर गुजरेगी

Rahul Gandhi Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को धौलपुर सीमा से मध्यप्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी।

Rahul Gandhi Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल MP में करेगी प्रवेश, सिंधिया के गढ़ समेत इन लोकसभा सीट से होकर गुजरेगी

   हाइलाइट्स

  • 2 मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी न्याय यात्रा
  • 5 दिन में 7 लोकसभा सीट से होकर गुजरेगी यात्रा
  • यात्रा के दौरान राहुल गांधी का रोड शो और सभाएं होंगी

Rahul Gandhi Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल, 2 मार्च को धौलपुर (राजस्थान) सीमा से दोपहर 1.30 बजे मध्यप्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी।

यह यात्रा 5 दिनों तक एमपी में रहेगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी रोड शो के साथ-साथ कई जगहों पर सभा को भी संबोधित करेंगे।

   इन लोकसभा सीट से होकर गुजरेगी यात्रा

Rahul-Gandhi-Nyay-Yatra-02

भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Rahul Gandhi Nyay Yatra) मध्य प्रदेश में करीब 698 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान ये 7 लोकसभा सीट से होकर गुजरेगी। इसमें सिंधिया का गढ़ भी शामिल है।

राहुल गांधी की यात्रा मुरैना, ग्वालियर, रतलाम, देवास, गुना, राजगढ़ और उज्जैन लोकसभा सीट से होकर गुजरेगी।

   पहले दिन का ये रहेगा कार्यक्रम

https://twitter.com/INCMP/status/1763392927701610898

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि न्याय यात्रा (Rahul Gandhi Nyay Yatra) का दोपहर 2.30 बजे अंडर ब्रिज के पास मुरैना में रोड शो होगा। जहां गांधी का भव्य स्वागत भी किया जाएगा।

इसके बाद शाम 5 बजे ग्वालियर शहर में यात्रा का स्वागत और ग्वालियर में ही चार शहर नाका से जीरा चौक तक रोड शो होगा। यहां राहुल गांधी का संबोधन होगा। यात्रा का रात्रि विश्राम गोल्डन लोटस गार्डन में होगा।

   पिपरई में सौंपा जाएगा ध्वज

Rahul-Gandhi-Nyay-Yatra-04

उत्तरप्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को ध्वज सौंपने का कार्यक्रम शनिवार दोपहर 2 बजे जेबी ढाबा, पिपरई (देवपुरी ढाबा) में किया जाएगा।

न्याय यात्रा के 2 मार्च के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मप्र प्रभारी शिव भाटिया, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह हैं।

   एमपी में न्याय यात्रा का ये रहेगा रूट

Rahul-Gandhi-Nyay-Yatra-01

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Rahul Gandhi Nyay Yatra) 2 मार्च को दोपहर 2 बजे मुरैना पहुंचेगी। इसी दिन शाम 4.30 बजे यात्रा ग्वालियर पहुंचेगी।

3 मार्च को सुबह 11 बजे यात्रा शिवपुरी पहुंचेगी। वहीं 4 मार्च को सुबह 8 बजे गुना से होते हुए 5 मार्च सुबह 8 बजे शाजापुर, दोपहर 1 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

6 मार्च को दोपहर 12 बजे बदनावर और दोपहर 2 बजे यात्रा रतलाम में प्रवेश करेगी। इसके बाद यात्रा एमपी से आगे की ओर प्रस्थान करेगी।

   पीसीसी चीफ सहित विधायक, पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

Rahul-Gandhi-Nyay-Yatra-03

न्याय यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित सेवादल के अध्यक्ष, प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा समन्वय समीतियां, सभी पार्षदगण, पंचायत प्रतिनिधियों आदि सहित अन्य प्रतिनिधिगण मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article