Radhika Merchant Gown: राधिका मर्चेंट ने पहनी अनंत अंबानी के हाथों से लिखे लव लेटर वाली गाउन, देखें तस्वीरें

Radhika Merchant: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट जुलाई में शादी करने वाले हैं। इससे पहले हाल ही में दोनों की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी रखी गई थी।

Radhika Merchant Gown: राधिका मर्चेंट ने पहनी अनंत अंबानी के हाथों से लिखे लव लेटर वाली गाउन, देखें तस्वीरें

Radhika Merchant Love Letter Gown: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जुलाई में शादी रचाने वाले हैं। इससे पहले हाल ही में दोनों की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी (Radhika Merchant Love Letter Gown) रखी गई थी। इसी बीच का राधिका मर्चेंट का बेहद खूबसूरत लुक सामने आया है, जिसमें वे अनंत अंबानी के प्यार में डूबी हुई नजर आ रहीं हैं।

राधिका ने क्रूज इवेंट में खास ड्रेस पहनी थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

लव लेटर गाउन में दिखीं राधिका

radhika merchant

राधिका ने पहनी लंदन के डिजाइनर की ड्रेस

राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant Love Letter Gown) ने लंदन के डिजाइनर रॉबर्ट वुन द्वारा बनाई गई एक कस्टम मेड ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस की खासियत ये थी कि इस पर अनंत ने हाथ से लिखा हुआ लव लेटर लिखा हुआ था।

radhika merchant

प्री-वेडिंग सेरेमनी का खूबसूरत लुक

अनंत- राधिका की दूसरी प्री-वेडिंग क्रूज शिप पर बड़ी ही धूमधाम से हुई। ये पार्टी 4 दिनों तक चली। धीरे-धीरे राधिका के इस फंक्शन के लुक सामने आ रहे हैं। इनमें से एक है ये लव लेटर गाउन।

इस ड्रेस में अनंत के लव लेटर (Radhika Merchant Love Letter Gown) को बहुत ही खूबसूरती से प्रिंट किया गया है।

radhika merchant

राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant Love Letter Gown) ने रॉबर्ट वुन के स्प्रिंग 2024 कलेक्शन से वाइट और ब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था। इस खूबसूरत ड्रेस में ब्लैक एम्बेलिश्ड अपर वेस्ट के साथ वाइट सिल्क रैपअराउंड कैस्केडिंग स्कर्ट पेयर की गई।

स्कर्ट पर अनंत का लव लेटर (Radhika Merchant Love Letter Gown) प्रिंट किया गया। राधिका के हाथों में लिया गया स्कार्फ और गाउन की ट्रेल पर भी लव लेटर के अंश नजर आए।

राधिका के 22वें जन्मदिन पर लिखा था अनंत ने लव लेटर

anant radhika

अनंत अंबानी ने राधिका के 22वें जन्मदिन पर एक लव लेटर दिया था। उसी लव लेटर को इस ड्रेस पर प्रिंट कराया गया है।

ये भी पढ़ें...Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं होंगे पिता शत्रुघ्न? मामा पहलाज निहलानी ने दिया जवाब

Pushpa 2 The Rule: पहले सिंघम अगेन, अब पुष्पा 2 की रिलीज डेट बढ़ी आगे, इन तीन फिल्मों के निर्माताओं की मिली राहत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article