Putin Net Worth: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के पास हैं 43 प्लेन, 7000 कारें, जानिए सबकुछ

Putin Net Worth: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के पास हैं 43 प्लेन, 7000 कारें, जानिए सबकुछ putin net worth russian president putin has 43 planes 7000 cars know everything vkj

Putin Net Worth: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के पास हैं 43 प्लेन, 7000 कारें, जानिए सबकुछ

Putin Net Worth: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम इन दिनों दुनिया के कौने-कौने में गूंज रहा है। कारण है पुतिन का यूक्रेन पर हमला करना। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में ‘सैन्य अभियान’ की घोषणा कर दी है। जिसके बाद से रूस ने यूक्रेन के कीव, खारकीव समेत 12 शहरों में मिसाइस अटैक शुरू कर दिया है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना से हथियार डालने का आह्वान किया है। रूस की सेना यूक्रेन में दाखिल हो चुकी है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि अबतक यूक्रेन हमले में 300 लोगों की मौत हो चुकी है।

दुनिया के सबसे अमीर है पुतिन

व्लादिमीर पुतिन अपने व्यक्तित्व को लेकर दुनियाभर में सुर्खियों में बने रहते है। 69 साल के पुतिन की गिनती दुनिया के अमीरों में होती है। द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार पुतिन के पास करीब 9641 अरब रुपए का सोने है। यह सोना रहस्यमय जगहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच रखा हुआ है। उनके पर हजारों की तादात में लग्जरी करें है। इतना ही नहीं उनके पास प्राइवेट जेट्स का एक काफिला भी है। रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन के पास कई खुफिया महल भी हैं।

160 बिलियन पाउंड के मालिक है पुतिन

माना जाता है कि दुनिया में अमेरिका, जर्मनी और इटली के पास ही सबसे ज्यादा सोना है, लेकिन रूस के पास केंद्रीय बैंकों में करीब 472 मिलियन पाउंड जमा हैं। रिपोर्ट की माने तो व्लादिमीर पुतिन 160 बिलियन पाउंड के मालिक हैं। रिपोर्ट का अगर यह दावा सच है तो पुतिन दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। क्योंकि उनकी दौलत दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क और जेफ बेजोस से अधिक है। हालांकि पुतिन अपनी कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपए बताते हैं। लेकिन उनके आलोचक की माने तो पुतिन के पास 43 प्लेन, 7000 कारें और 15 हेलिकॉप्टर हैं। इतना ही नहीं उनके पास एक सोने का टॉयलेट भी है, जिसकी किमत करीब 50 लाख रुपए बताई जाती है। बताया जाता है कि पुतिन के पास घड़ियों का एक कलेक्शन है, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपए है। पुतिन के सबसे बड़े आलोचक एलेक्सी नवलनी के अनुसार पुतिन के पास एक खुफिया महल है, जिसकी किमत करीब 100 अरब रुपए है। यह खुफिया महल काला सागर तट के पास बना हुआ है। इस महल के पास कोई नहीं जा सकता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article